लाइव न्यूज़ :

म्यांमा से 2500 ग्रामीण भाग कर थाईलैंड पहुंचे

By भाषा | Updated: December 17, 2021 17:19 IST

Open in App

बैंकाक, 17 दिसंबर (एपी) म्यांमा की सेना और जातीय समूह के छापामार लड़ाकों के बीच जारी लड़ाई की वजह से करीब 2,500 ग्रामीण म्यांमा से पलायन कर थाईलैंड की सीमा में दाखिल हो गए हैं। यह जानकारी थाई सेना के एक सैन्य अधिकारी ने शुक्रवार को दी।

उन्होंने बताया कि इस साल अप्रैल के बाद लोगों का म्यांमा से थाईलैंड के लिए यह सबसे बड़ा पलायन है। इससे पहले अप्रैल में म्यांमा की सेना द्वारा अल्पसंख्यक कारेन जातीय समूह के इलाके में हवाई हमले करने के दौरान हजारों की संख्या में ग्रामीण थाईलैंड की सीमा में चले आए थे। हालांकि, कुछ दिन थाईलैंड में रहने के बाद वे लौट गए थे।

कारेन कई नस्लीय अल्पसंख्यक समूहों में से एक हैं जो वर्षों से अधिक स्वयत्तता की मांग को लेकर म्यांमा की केंद्रीय सरकार से छापामार युद्ध लड़ रहे हैं।

पश्चिमी सीमा में तक सूबे में तैनात थाई सेना के अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार से अब तक करीब 2500 ग्रामीणों ने दोनों देशों की सीमा निर्धारित करने वाली मोई नदी पार की और शरण के लिए थाईलैंड के माई सोत जिला आए हैं।

पहचान गुप्त रखते हुए अधिकारी ने बताया कि आने वालों में से अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं जिन्हें आवास, भोजन जैसी सुविधाएं मानवीय आधार पर दी गई हैं और उनकी कोविड-19 जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल