लाइव न्यूज़ :

चीन में गैस विस्फोट की घटना में 25 लोगों की मौत, मामले की जांच शुरू

By भाषा | Updated: June 15, 2021 09:47 IST

Open in App

बीजिंग, 15 जून (एपी) मध्य चीन के एक बाजार में गैस पाइपलाइन में हुए एक शक्तिशाली विस्फोट में मरने वालों की संख्या 25 हो गई है तथा इस मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। यह विस्फोट रविवार सुबह हुबेई प्रांत के शियान शहर के बाजार में हुआ, उस वक्त लोग वहां खरीदारी कर रहे थे।

बचावकर्ताओं को ईंटों तथा कंक्रीट के मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में घटना की जांच के लिए जांच दल बनाने की घोषणा की थी।

विस्फोट 1990 के दशक की शुरुआत में बनी दो मंजिला इमारत में हुआ जिसमें फार्मेसी, रेस्तरां और अन्य व्यवसाय थे। विस्फोट स्थल से 900 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

सरकारी मीडिया के अनुसार चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए एक व्यापक जांच का आदेश दिया। यह विस्फोट 2013 में क्विंगदाओ गैस लीक के कारण हुए विस्फोट की तरह ही था जिसमें 55 लोग मारे गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला