लाइव न्यूज़ :

मैक्सिको सिटी में मेट्रो का पुल गिरने से 23 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 4, 2021 16:46 IST

Open in App

मैक्सिको सिटी, चार मई (एपी) मैक्सिको सिटी में सोमवार रात मेट्रो के पुल का एक खंभा ढह जाने से मलबे में दबकर 23 लोगों की मौत हो गयी और करीब 70 लोग घायल हो गये। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

घटनास्थल पर एक क्रेन की मदद से मलबे को हटाया जा रहा है ताकि आपात एवं बचावकर्मी वहां जाकर फंसे हुए लोगों का पता लगा सकें। मैक्सिको सिटी की मेयर क्लाउडिया शिनबौम ने कहा कि 49 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इनमें से सात की हालत गंभीर है, उनकी सर्जरी हो रही है।

शिनबौम ने कहा कि घटनास्थल से एक मोटरचालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जो सड़क के किनारे नीचे फंसा हुआ था। कई बचावकर्मी मलबे के नीचे तलाश कर रहे हैं।

शिनबौम ने बताया, ‘‘दुर्भाग्य से मरने वालों में बच्चे भी हैं।’’ हालांकि, उन्होंने इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी।

मेयर ने बताया कि पुल का खंभा गिरने से यह दुर्घटना हुई। खंभा ढहने से पुल का एक हिस्सा सड़क पर गिर गया, जिससे मलबे में कई कारें दब गयीं।

उन्होंने आशंका जतायी कि कुछ लोग मेट्रो मार्ग के अंदर भी फंसे हो सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमें नहीं मालूम वे जिंदा भी हैं या नहीं।’’

दुर्घटना स्थानीय समयानुसार रात करीब साढ़े 10 बजे हुई।

मैक्सिको के विदेश मंत्री मार्सेलो इबरार्ड ने ट्वीट किया, ‘‘बहुत दर्दनाक घटना हुई है।’’

घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें ट्रेन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त दिख रहा है और बचावकर्मी मलबे से लोगों को निकालते नजर आ रहे हैं। मेट्रो लाइन-12 पर यह हादसा हुआ। इस लाइन के निर्माण में कई तरह की अनियमितता बरते जाने के आरोप लगे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल