लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में बस दुर्घटना में 23 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 11, 2021 21:57 IST

Open in App

कराची, 11 जून पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को तेज गति से जा रही एक बस के पलटने से 23 लोगों की मौत हो गयी और 30 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जानकारी के मुताबिक बस वाध से दादू की तरफ जा रही थी और यह घटना प्रांत के खुजदार जिले के खोरी में हुई। मौके पर ही 15 लोगों की मौत हो गयी। घटना के बाद बचाव कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।

घायलों को टीचिंग हॉस्पिटल खुजदार ले जाया गया जहां कुछ और लोगों की मौत हो गयी और मृतक संख्या बढ़कर 23 हो गयी। घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर हैं। अधिकारियों ने बताया कि यात्री बस के तेज गति से चलने के दौरान ड्राइवर का वाहन पर संतुलन नहीं रहा और इस कारण यह हादसा हुआ।

इससे पहले 31 मई को पंजाब प्रांत के खानेवाल में एक यात्री बस के पलटने और फिसलकर पुल से नीचे गिर जाने के कारण उसमें यात्रा कर रहे छह लोगों की मौत हो गयी जबकि 30 अन्य घायल हो गये थे। पाकिस्तान में सड़क दुर्घटनाएं आम हैं और अधिकतर हादसे लापरवाही से वाहन चलाने, पुराने एवं जर्जर हालत वाले वाहनों और खराब सड़कों के चलते होते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला