लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में एक दिन में कोविड-19 के 2,236 नए मामले

By भाषा | Updated: September 29, 2021 10:12 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 29 सितंबर सिंगापुर में एक दिन में कोविड-19 के 2,236 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 91,775 हो गई। इनमें से 515 लोग विदेशी कर्मचारियों के लिए बनी ‘डॉरमेट्री’ में रहने वाले हैं और 10 हाल में विदेश से लौटे हैं।

आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से अभी तक 85 लोगों की मौत हुई है।

‘चैनल एशिया’ की खबर के अनुसार, देश में सितंबर में अभी तक सर्वाधिक 30 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 1,325 मरीज अभी अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से 209 की हालत गंभीर है। वहीं, 30 लोग आईसीयू में भर्ती हैं। इनमें से 201 बुजुर्ग हैं, जिनकी उम्र 60 से अधिक है।

मंत्रालय ने कहा कि वह उन 11 स्थानों पर करीबी नजर बनाए है, जहां संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। इनमें विदेशी कर्मचारियों के रहने के लिए बनी छह ‘डॉरमेट्री’ शामिल हैं। ‘ब्लू स्टार्स डॉरमेट्री’ में अभी तक संक्रमण के 401 मामले सामने आए हैं, जिनमें से मंगलवार को 20 मामले सामने आए। ‘वुडलैंड्स डॉरमेट्री’ में मंगलवार को 40 नए मामले सामने आने के बाद वहां संक्रमण के मामले बढ़कर 216 हो गए।

सिंगापुर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सोमवार से 24 अक्टूबर तक नए कड़े सामुदायिक प्रतिबंध लागू किए गए हैं। सभी पाबंदियों की हर दो सप्ताह में समीक्षा की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला