लाइव न्यूज़ :

इस्तांबूल में अवैध शराब पीने से 22 लोगों की मौत : अधिकारी

By भाषा | Updated: December 17, 2021 17:09 IST

Open in App

अंकारा, 17 दिसंबर (एपी) तुर्की के इस्तांबुल शहर में अवैध शराब पीने से 22 लोगों की मौत हो गई जबकि 16 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह जानकारी गवर्नर कार्यालय ने शुक्रवार को दी।

इस घटना के बाद अधिकारियों ने नए साल के उत्सव से पहले नकली शराब के खिलाफ अभियान को तेज कर दिया है। इस्तांबुल के गवर्नर कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक 11 मृतक और गंभीर रूप से बीमार पांच लोग विदेशी नागरिक हैं। हालांकि, पीड़ितों की राष्ट्रीयता की जानकारी नहीं दी गई है।

बयान के मुताबिक अब तक इस मामले में चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले बृहस्पतिवार को सरकारी संवाद एजेंसी अनाडोलु ने बताया कि गत चार दिनों में इस्तांबुल सहित तुर्की के नौ प्रांतो में मिथनॉल आधारित शराब पीने से 26 लोगों की मौत हुई है।

इस बीच, प्रशासन ने अवैध और नकली शराब के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत करीब 300 ठिकानों पर छापेमारी की है और हजारों लीटर नकली शराब जब्त की है। इस दौरान कम से कम 85 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा