लाइव न्यूज़ :

यूएई के शारजाह में 21 वर्षीय भारतीय छात्र ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: November 11, 2020 16:01 IST

Open in App

दुबई, 11 नवंबर संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह में 21 वर्षीय एक भारतीय छात्र अपने अपार्टमेंट में मृत पाया गया।

मीडिया में प्रकाशित एक खबर में यह जानकारी सामने आई।

खबर के अनुसार, छात्र द्वारा आत्महत्या करने का संदेह जताया जा रहा है।

कंप्यूटर इंजीनियरिंग विषय के चौथे वर्ष के छात्र ज्योत को शारजाह के अल रोला क्षेत्र में स्थित उसके घर में दो नवंबर को पंखे से लटका हुआ पाया गया।

पुलिस ने गल्फ न्यूज को यह जानकारी दी।

मृतक के भाई निरल ने अखबार को बताया कि उनके परिवार को इसका जरा भी अंदाजा नहीं था कि ज्योत ऐसा कुछ करने वाला है।

कथित तौर पर आत्महत्या के समय ज्योत घर पर अकेला था।

निरल ने गल्फ न्यूज को बताया, “मेरे माता पिता अल आइन गए थे। हमें नहीं पता था कि उसके दिमाग में क्या चल रहा है। यह बहुत ही अप्रत्याशित था। उसने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा और हमें भी बाद में कुछ नहीं मिला। हम यह पता लगाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं कि उसके दिमाग में क्या चल रहा था और उसे कौन सी बात परेशान कर रही थी।”

इस बीच नाम उजागर न करने की शर्त पर अधिकारियों ने बताया कि फोरेंसिक दल को हत्या की आशंका नहीं है।

जांचकर्ताओं को ज्योत द्वारा आत्महत्या करने का कोई कारण फिलहाल समझ में नहीं आ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक