लाइव न्यूज़ :

चीन में खराब मौसम के कारण मैराथन में भाग लेने वाले 21 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 23, 2021 18:46 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 23 मई उत्तर-पश्चिम चीन में बेहद खराब मौसम के कारण 100 किलोमीटर क्रॉस-कंट्री पर्वतीय मैराथन में भाग लेने वाले 21 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने बताया कि गांसु प्रांत में एक पर्यटक स्थल ‘येलो रिवर स्टोन फॉरेस्ट’ में दौड़ में भाग लेने वाले लोगों को खराब मौसम का सामना करना पड़ा।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि घटना में 21 लोगों की मौत हो गयी। पर्वतीय मैराथन में कुल 172 लोगों ने भाग लिया था।

बचाव अभियान रविवार को पूरा हो गया और इसमें करीब 24 घंटे लग गए। बचाव अभियान में 1200 से ज्यादा कर्मियों ने हिस्सा लिया।

मैराथन में भाग लेने वाले अन्य 151 लोगों के सुरक्षित होने की पुष्टि हुई है। इनमें से आठ को मामूली चोटें आयी हैं और उनका एक अस्पताल में इलाज किया गया।

बचाव मुख्यालय के अनुसार, शनिवार दोपहर एक बजे दौड़ वाले इलाके में ओलावृष्टि एवं बर्फीली बारिश हुई तथा तेज हवाएं चलीं।

वायुमंडलीय तापमान में अचानक गिरावट के कारण लोगों को दिक्कत होने लगी। दौड़ में भाग लेने वाले कुछ लोगों के लापता होने के बाद स्पर्धा रोक दी गई।

बाइयिन शहर के मेयर झांग शुचेन ने कहा कि मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण लोक सुरक्षा की यह घटना हुई। प्रांतीय अधिकारी घटना की विस्तृत जांच करेंगे।

घटना के कारण चीनी सोशल मीडिया पर लोगों ने रोष जताया और बचाव को लेकर पर्याप्त उपाय नहीं करने के लिए प्रांतीय सरकार की आलोचना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात