लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया में भूस्खलन के मलबे में 21 लोगों के दबे होने की आशंका, बचाव कार्य जारी

By भाषा | Updated: April 6, 2021 13:02 IST

Open in App

लेम्बाता (इंडोनेशिया), छह अप्रैल (एपी) पूर्वी इंडोनेशिया के सुदूर क्षेत्र में हुए भूस्खलन के बाद मलबे में दबे करीब 21 लोगों की तलाश के लिए बचावकर्मियों ने मंगलवार को भी प्रयास जारी रखा।

दक्षिणपूर्वी एशियाई राष्ट्र और पड़ोस के पूर्वी तिमोर में खराब मौसम की वजह से लेंबाता द्वीपसमूह में रविवार को हुए भूस्खलन में कई गांव प्रभावित हुए। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा शमन एजेंसी के मुताबिक कम से कम 67 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

सैकड़ों पुलिस, सैनिकों और निवासियों ने हाथों, फावड़ों और कुदालों की मदद से दबे हुए तलाश के लिए मलबा हटाया। भारी बारिश की वजह से ये प्रयास बाधित हुए। मिट्टी में सनी एक लाश को निकालकर दफन करने के लिए ले जाने के दौरान लापता लोगों के रिश्तेदार रोते-बिलखते देखे गए।

उष्णकटिबंधीय तूफान के कारण भारी बारिश से आई बाढ़ में इंडोनेशिया में कम से कम 128 लोगों की और पूर्वी तिमोर में 27 लोगों की मौत हो गई। वहीं हजारों घर क्षतिग्रस्त हो गए और हजारों लोग आपदाओं में विस्थापित हो गए जो लगातार भयावह होती जा रही है क्योंकि तूफान ऑस्ट्रेलिया की तरफ दक्षिण में बढ़ते हुए कई दिनों तक क्षेत्र को प्रभावित करना जारी रखेगा।

इंडोनेशियाई आपदा अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 72 लोग लापता हैं।

बचाव प्रयास मौसम और प्रभावित इलाकों के दूर-दराज होने की वजह से प्रभावित हो रहे हैं। कई इलाकों में सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी