लाइव न्यूज़ :

चीन में कोविड-19 के 21 नए मामले सामने आए, वुहान में बड़े पैमाने पर हो रही लोगों की जांच

By भाषा | Updated: May 16, 2020 15:50 IST

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि शुक्रवार को सामने आए कोविड-19 के आठ नए पुष्ट मामलों में से छह ऐसे लोग हैं, जो बाहर से आये हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य हुबेई प्रांत और इसकी राजधानी वुहान में शुक्रवार तक कोविड​​-19 के बिना लक्षण वाले 439 मामले सामने आ चुके हैं। हुबेई में अब तक कोविड​​-19 के कुल 68,134 मामलों की पुष्टि हुई है, जिसमें वुहान में सामने आए 50,339 मामले शामिल हैं।

बीजिंग:चीन में कोविड​​-19 के 21 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें बिना लक्षण वाले 13 मामले शामिल हैं। इन नये मामलों के साथ देश में संक्रमण के मामले बढ़ कर 82,941 पर पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। वुहान शहर में बड़े पैमाने पर लोगों की जांच शुरू हुई है, जहां से यह प्रकोप शुरू हुआ था। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि शुक्रवार को सामने आए कोविड-19 के आठ नए पुष्ट मामलों में से छह ऐसे लोग हैं, जो बाहर से आये हुए हैं।

आयोग ने बताया कि अन्य दो मामले स्थानीय स्तर पर संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के हैं। ये दोनों मामले जिलिन प्रांत के हैं, जहां बड़ी संख्या में संक्रमण के मामले आने के बाद हाल ही में लॉकडाउन लगाया गया। हालांकि, बिना लक्षण वाले मामलों की संख्या में वृद्धि जारी रही, शुक्रवार को ऐसे 13 और मामले सामने आए। एनएचसी ने कहा कि बिना लक्षण वाले 561 मामलों में से 30 विदेश से आये हुए हैं, जो अभी भी चिकित्सा निगरानी में हैं।

बिना लक्षण वाले मामलों में व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित होता है, लेकिन उसमें बुखार, खांसी या गले में खराश जैसे कोई लक्षण नहीं होते हैं। हालांकि, उनसे बीमारी दूसरों तक फैलने का खतरा रहता है। मध्य हुबेई प्रांत और इसकी राजधानी वुहान में शुक्रवार तक कोविड​​-19 के बिना लक्षण वाले 439 मामले सामने आ चुके हैं।

चीनी अधिकारियों ने बुधवार से 1.1 करोड़ की आबादी वाले इस शहर में सब की जांच शुरू की है। शुक्रवार तक, हुबेई प्रांत में वायरस से मौत का आंकड़ा 4,512 था, जिनमें से केवल वुहान में ही 3,869 मौतें हुई हैं। हुबेई में अब तक कोविड​​-19 के कुल 68,134 मामलों की पुष्टि हुई है, जिसमें वुहान में सामने आए 50,339 मामले शामिल हैं।

एनएचसी ने कहा कि शुक्रवार तक, पूरे चीन में कोविड-19 के पुष्ट मामले 82,941 तक पहुंच गए, जिसमें 89 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है, और 78,219 लोग ठीक हो चुके हैं। कुल 4,633 लोगों की बीमारी से मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :चीनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला