लाइव न्यूज़ :

चीन में हादसाः झील में बस गिरने से 21 लोगों की मौत, 15 घायल, जापान में बाढ़ से 55 मरे

By भाषा | Updated: July 7, 2020 21:33 IST

गुइझू प्रांत में आंशुन नगर सरकार ने एक बयान में कहा कि 15 लोगों को बचाकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस को भी झील से निकाला गया। लापता यात्रियों को खोजने के लिए प्रयास जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देसड़क के किनारे एक झील में गिर गई जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। शिन्हुआ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि दोपहर में बस रेलिंग को तोड़ते हुए होंग्शान झील में गिर गई।जापान की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि हाल ही में आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है।

बीजिंगः दक्षिण-पश्चिमी चीन के गूइझू प्रांत में मंगलवार को एक बस फिसलकर सड़क के किनारे एक झील में गिर गई जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए।

चीन की सरकारी मीडिया ने यह रिपोर्ट दी। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि दोपहर में बस रेलिंग को तोड़ते हुए होंग्शान झील में गिर गई। गुइझू प्रांत में आंशुन नगर सरकार ने एक बयान में कहा कि 15 लोगों को बचाकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस को भी झील से निकाला गया। लापता यात्रियों को खोजने के लिए प्रयास जारी है।

जापान में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 हुई, दर्जनों लापता

जापान की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि हाल ही में आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है और कम से कम एक दर्जन से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। भारी बारिश के कारण दक्षिण जापान के शहरों आई बाढ़ का पानी गलियों में घुस गया जिसके बाद सैनिकों ने लोगों को बचाने के लिए नाव का प्रयोग किया।

जापान के दक्षिणी क्षेत्र किशू में शुक्रवार रात से ही बारिश हो रही है जिसके बाद बाढ़ आ गई। अग्नि एवं आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि मंगलवार को 49 लोगों की मौत की पुष्टि हुई। ये सभी नदी के किनारे स्थित कुमामोतो क्षेत्र से थे। फुकुओका में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

वहीं, कम से कम एक दर्जन लोग अभी भी लापता हैं। बाढ़ के पानी और खराब मौसम की वजह से बचाव अभियान में बाधा आ रही है। एक बुजुर्ग महिला ने सरकारी टेलीविजन एनएचके से कहा कि वह बचने के लिए सड़क पर चलने लगी लेकिन बाढ़ का पानी अचानक बढ़कर उनके गले तक पहुंच गया। एक अन्य महिला ने कहा, ‘‘मैं लगभग बह गई थी और मुझे बिजली के एक खंभे को पकड़ना पड़ा।’’ जापान के तीसरे सबसे बड़े द्वीप किशू में करीब 30 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

टॅग्स :चीनजापानबाढ़शी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा