लाइव न्यूज़ :

डिजिटल माध्यम से नहीं बल्कि ‘प्रत्यक्ष’ आयोजित होगा 2021 ऑस्कर समारोह

By भाषा | Updated: December 2, 2020 14:37 IST

Open in App

लास एंजिलिस, दो दिसंबर वर्ष 2021 का ऑस्कर समारोह डिजिटल माध्यम से न होकर प्रत्यक्ष रूप से आयोजित किया जाएगा।

अमेरिका के ‘एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज’ के एक प्रतिनिधि और एबीसी चैनल ने यह जानकारी दी।

कोरोना वायरस महामारी के चलते ऑस्कर पुरस्कार समारोह के डिजिटल माध्यम से आयोजन की अटकलें लगाई जा रही थी।

प्रतिनिधि ने वैरायटी पत्रिका से कहा, “ऑस्कर का प्रत्यक्ष आयोजन होगा।”

जून में अकादमी ने घोषणा की थी कि 2021 का ऑस्कर समारोह 25 अप्रैल, 2021 को आयोजित होगा।

महामारी के कारण यह आयोजन आठ सप्ताह की देरी से किया जा रहा है।

पारंपरिक रूप से ऑस्कर समारोह, लास एंजिलिस के डॉल्बी थियेटर में आयोजित होता है। इस बार इसमें कितने लोगों को इसमें शिरकत की अनुमति मिलेगी, अभी यह स्पष्ट नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना