लाइव न्यूज़ :

2020 पत्रकारों के लिए सबसे खराब साल, एक वर्ष में सर्वाधिक 274 जर्नलिस्ट्स को जेल, चीन मीडिया को दबाने में सबसे आगे

By अनुराग आनंद | Updated: December 16, 2020 10:37 IST

2020 के दौरान पत्रकारों को रिकॉर्ड संख्या में कैद किया गया। ऐसा इसलिए भी क्योंकि सरकारें लोगों के आंदोलन की रिपोर्टिंग या फिर कोरोनो वायरस महामारी पर मीडिया कवरेज से परेशान हो गई और इन मामलों पर हो रही रिपोर्टिंग को दबाने की कोशिश की।

Open in App
ठळक मुद्देचीन में पत्रकारों के खिलाफ बर्बरतापूर्ण अत्‍याचार होता है।चीन के बाद पत्रकारों को परेशान करने के मामले में तुर्की दूसरे और मिस्र तीसरे नबंर पर शामिल है।

नई दिल्ली: अमेरिका की एक निगरानी संस्था ने इस साल रिकॉर्ड संख्या में पत्रकारों को जेल भेजे जाने का खुलासा किया है। कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स (सीपीजे) की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में मीडिया और पत्रकारों का दमन जारी है।

सीपीजे के रिपोर्ट मुताबिक, कई देशों की सरकारें लगातार मीडिया की आजादी छीन रही हैं। महामारी के दौरान भी भ्रामक सूचना के आरोप में पत्रकारों को बड़े पैमाने पर जेल भेजा गया। अब इस संबंध में साल पूरा होने के बाद आंकड़ा सामने आया है।   

पत्रकारों का चीन में हो रहा है सबसे अधिक दमन

अमेरिकी रिपोर्ट के हवाले से साइमन ने कहा पत्रकारों का दमन, मीडिया सेंसरशिप का रूप है जो सूचना के प्रवाह को बाधित करता है। वैश्विक स्तर पर मीडिया को दबाने में चीन सबसे आगे है। चीन में इस साल 2020 में 47 पत्रकारों को जेल भेजा गया। चीन में पत्रकारों के खिलाफ बर्बरतापूर्ण अत्‍याचार होता है।

चीन के बाद इन देशों के पत्रकारों की स्थिति भी है खराब

बता दें कि चीन के बाद पत्रकारों को परेशान करने के मामले में तुर्की दूसरे और मिस्र तीसरे नबंर पर शामिल है। इसके अलावा, सऊदी अरब, बेलारूस, इथियोपिया का नाम शामिल है। बेलारूस और इथियोपिया में तो पत्रकारों की सबसे ज्यादा गिरफ्तारी उनके प्रोटेस्ट के दौरान हुई।

साल 2020 में 274 पत्रकारों को जेल

रिपोर्ट के अनुसार, 2020 में कुल 274 पत्रकारों को जेल की सलाखों के पीछे धकेल दिया गया। संस्थान के सर्वे के मुताबिक पत्रकारों के जेल भेजने का ये आंकड़ा एक रिकॉर्ड बन गया है। सीपीजे ने 1990 के दशक में पत्रकारों पर शोध और अध्यन शुरू किया था। इस साल की रिपोर्ट में 26 मीडियाकर्मियों की मौत की डिटेल शामिल है लेकिन असल आंकड़ा इससे बड़ा हो सकता है। 

टॅग्स :पत्रकारचीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट