लाइव न्यूज़ :

2015 के पेरिस हमले के संदिग्ध ने कहा : फ्रांस को निशाना बनाया गया था, उसमें व्यक्तिगत कुछ नहीं था

By भाषा | Updated: September 15, 2021 19:08 IST

Open in App

पेरिस, 15 सितंबर (एपी) पेरिस में 2015 में हुए आतंकवादी हमलों के एक प्रमुख संदिग्ध ने बुधवार को अदालत में सुनवाई के दौरान कहा कि इस्लामिक स्टेट नेटवर्क ने फ्रांस पर हमला किया था और 130 लोगों की मौत में "कुछ भी व्यक्तिगत नहीं" था।

काले कपड़े पहने हुए सालाह अब्देसलाम ने अपना काला नकाब हटाने से इनकार कर दिया। अब्देसलाम अदालत में अपना पक्ष रखने वाले 14 मौजूद प्रतिवादियों में से अंतिम था।

इस्लामिक स्टेट समूह के नौ बंदूकधारियों और आत्मघाती हमलावरों ने 13 नवंबर, 2015 को पेरिस के आसपास कई स्थानों पर कुछ मिनटों के भीतर हमला किया था। यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से फ्रांस मे हुयी सबसे भीषण हिंसा थी।

अब्देसलाम एकमात्र हमलावर है जो उस आतंकवादी हमले में जीवित बचा था। अधिकतर हमलावर फ्रांस या बेल्जियम के थे। अब्देसलाम ने कहा कि सीरिया और इराक में फ्रांसीसी हवाई हमले का बदला लेने के लिए पेरिस में हमला किया गया था। उसने कहा, ‘‘हमने फ्रांस से लड़ाई लड़ी, हमने फ्रांस पर हमला किया, हमने नागरिकों को निशाना बनाया। यह उनके खिलाफ कुछ भी व्यक्तिगत नहीं था।’’

अब्देसलाम ने कहा, ‘‘मुझे पता है कि मेरा बयान चौंकाने वाला हो सकता है, लेकिन यह घाव को गहरा बनाने के लिए नहीं है, बल्कि उन लोगों के प्रति ईमानदार होना है जो काफी पीड़ा झेल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना