लाइव न्यूज़ :

2010 इतिहास का सबसे गर्म दशक, 2019 तीन सबसे गर्म वर्षों शामिल: संरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2019 19:32 IST

विश्व मौसम संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने कहा कि अभी तक इस वर्ष वैश्विक तापमान पूर्व-औद्योगिक औसत से 1.1 डिग्री सेल्सियस ऊपर है। इससे 2019 अब तक दर्ज तीन सबसे गर्म वर्षों में शामिल होने की राह पर है।

Open in App
ठळक मुद्देसंयुक्त राष्ट्र ने कहा कि मौजूदा दशक इतिहास में सबसे गर्म दशक होगा। डब्ल्यूएमओ ने कहा कि अभी तक इस वर्ष वैश्विक तापमान पूर्व-औद्योगिक औसत से 1.1 डिग्री सेल्सियस ऊपर है।

संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को कहा कि मौजूदा दशक इतिहास में सबसे गर्म दशक होगा। संयुक्त राष्ट्र ने यह बात एक वार्षिक आकलन में कही जिसमें वे तरीके रेखांकित किये गए जिसमें जलवायु परिवर्तन मनुष्य को उसके अनुरूप ढालने की मनुष्य की क्षमता को पीछे छोड़ रहे हैं।

विश्व मौसम संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने कहा कि अभी तक इस वर्ष वैश्विक तापमान पूर्व-औद्योगिक औसत से 1.1 डिग्री सेल्सियस ऊपर है। इससे 2019 अब तक दर्ज तीन सबसे गर्म वर्षों में शामिल होने की राह पर है। डब्ल्यूएमओ ने कहा कि जीवाश्म ईंधन को जलाने, भवन अवसंरचनाएं, फसल उगाने और सामान की ढुलाई जैसे कार्यों से होने वाले मनुष्य जनित उत्सर्जन के कारण 2019 वातावरणीय कार्बन सघनता का रिकॉर्ड तोड़ने जा रहा है जिसकी वजह से तापमान में और इजाफा होगा।

ग्रीनहाउस गैसों के चलते उत्पन्न ऊष्मा का 90 प्रतिशत अवशोषित करने वाले महासागरों का तापमान उच्चतम दर्ज स्तर पर है। दुनिया के समुद्र अब 150 साल पहले की तुलना में एक चौथाई अधिक अम्लीय हैं जिससे महत्वपूर्ण समुद्री पारिस्थितिक तंत्रों को खतरा उत्पन्न हो गया है जिस पर अरबों लोग भोजन एवं नौकरियों के लिए निर्भर हैं। गत अक्टूबर में समुद्र का वैश्विक औसत स्तर अपने उच्चतम दर्ज स्तर पर पहुंच गया।

इसमें 12 महीने में ग्रीनलैंड की बर्फ की चादर से अलग होने वाली 329 अरब टन बर्फ ने भूमिका निभायी। पिछले चार दशकों में से प्रत्येक पिछले से अधिक गर्म रहा है। रिपोर्ट में कहा गया कि 2019 के पहले आधे हिस्से में एक करोड़ से अधिक लोग आतंरिक रूप से विस्थापित हुए। इसमें कहा कि वर्ष के अंत तक मौसम में बदलावों के चलते विस्थापित होने वाले लोगों की संख्या 2.2 करोड़ पहुंच सकती है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा