लाइव न्यूज़ :

देश में 20 करोड़ लोगों का टीकाकरण हुआ : चीन

By भाषा | Updated: April 21, 2021 17:01 IST

Open in App

बीजिंग, 21 अप्रैल (एपी) चीन के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि देश में करीब 20 करोड़ लोगों यानी 14.29 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण अब तक हो चुका है। इस दौरान अग्रिम मोर्चे पर कार्य कर रहे कर्मियों, विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और सीमावर्ती इलाके में रहने वाले लोगों पर जोर दिया जा रहा है।

चीन में टीकाकरण अभियान गति पकड़ रहा है। वहीं उसने घरेलू स्तर पर भी संक्रमण पर लगभग काबू पा लिया है। चीन में बुधवार को स्थानीय स्तर पर कोविड-19 के केवल दो नए मामले आए।

रोग नियंत्रण केंद्र के अधिकारी कुई गांग ने बताया कि अहम इलाके और आबादी के सदस्यों को टीकाकरण में प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि चीन ने घरेलू स्तर पर तैयार पांच टीकों को मंजूरी दी है और इनकी लाखों खुराक निर्यात की गई है। हालांकि, कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि फाइजर, मॉडर्ना और एस्ट्राजेनेका के मुकाबले चीनी टीके कम कारगर हैं।

कंपनी के आंकड़ों के मुताबिक चीन के टीके उनकी कंपनियों के आंकड़ों के आधार पर विदेशी कंपनियों की टीकों की तुलना में 50.7 से 79.3 प्रतिशत तक कारगर हैं, हालांकि वे प्रभावी हैं।

देश में इस समय रोजाना 10 लाख से अधिक खुराक दी जा रही है। चीन के शीर्ष सरकारी डॉक्टर झोंग नानशान ने घोषणा की है कि जून के मध्य तक 140 करोड़ की आबादी में से 56 करोड़ का टीकाकरण करने का लक्ष्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला