लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के टेक्सास में गोलीबारी में 20 लोगों की मौत, गवर्नर ने बताया अब तक के इतिहास का सबसे घातक दिन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 4, 2019 09:17 IST

टेक्सास के गवर्नर ने कहा कि यह टेक्सास के इतिहास के सबसे घातक दिनों में से एक था। उन्होंने कहा कि यह अमेरिकी इतिहास में मास शूटिंग का 8वां मामला है।

Open in App
ठळक मुद्देगोलीबारी की इस घटना में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने खेद जाहिर करते हुए ट्वीट कर कहा कि रिपोर्ट बहुत दर्दनाक हैं और बहुत से लोग मारे गए हैं। टेक्सास के गवर्नर ने कहा कि यह टेक्सास के इतिहास के सबसे घातक दिनों में से एक था।

अमेरिका के टेक्सास प्रांत में एक शॉपिंग मॉल में शनिवार को गोलीबारी में 20 लोगों की मौत हो गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सीएनएन ने अल पासो के मेयर के चीफ ऑफ स्टाफ ओलिविया जीपेडा के हवाले से बताया कि मॉल में गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई।गोलीबारी की इस घटना में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। स्थानीय केटीएसएम9 समाचार चैनल ने पहले 18 लोगों को गोली लगने की खबर दी थी लेकिन उसने यह नहीं बताया था कितने लोगों की मौत हुई और कितने घायल हुए। गोलीबारी की घटना पर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने खेद जाहिर करते हुए ट्वीट कर कहा कि रिपोर्ट बहुत दर्दनाक हैं और बहुत से लोग मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि कानून के हिसाब से कार्रवाई की जा रही है। ट्रंप ने कहा, 'घटना के संबंध में गवर्नर से बात हुई है। फेडरल गवर्नमेंट का पूरा समर्थन रहेगा। भगवान आप सभी के साथ है।'

इस घटना पर टेक्सास के गवर्नर ने कहा कि यह टेक्सास के इतिहास के सबसे घातक दिनों में से एक था। उन्होंने कहा कि यह अमेरिकी इतिहास में मास शूटिंग का 8वां मामला है। इससे पहले साल 1984 में सैन यसिड्रो में शूटिंग में 21 लोग मारे गए थे। (एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा