बुर्किना फासो में सोने की खदान स्थल पर हमला, 20 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 6, 2019 09:59 IST2019-10-06T09:59:06+5:302019-10-06T09:59:06+5:30

माना जाता है कि यहां हुए कई हमलों में अलकायदा से जुड़े संगठन शामिल रहे हैं। 2015 से अब तक इस तरह के हमलों में 585 लोगों की मौत हो चुकी है। 

20 people killed in a gold mine site in Burkina Faso | बुर्किना फासो में सोने की खदान स्थल पर हमला, 20 लोगों की मौत

बुर्किना फासो में सोने की खदान स्थल पर हमला, 20 लोगों की मौत

उत्तरी बुर्किना फासो में सोने की एक खदान स्थल पर हुए हमले में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। सुरक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। हमला सोम प्रांत में शुक्रवार को उस स्थान के निकट हुआ जहां सितंबर के मध्य महीने में जिहादियों ने एक पुल को उड़ा दिया था।

यह पुल दो उत्तरी शहरों को जोड़ता था। एक सुरक्षा सूत्र ने बताया, ‘‘ सशस्त्र लोगों ने दोलमाने में सोने की खदान स्थल पर हमला कर दिया। इस हमले में करीब 20 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से ज्यादातर खनिक हैं।’’ वहीं एक अन्य सुरक्षा सूत्र ने बताया कि इस हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं।

उन्होंने इससे आगे कोई जानकारी नहीं दी। माना जाता है कि यहां हुए कई हमलों में अलकायदा से जुड़े संगठन शामिल रहे हैं। 2015 से अब तक इस तरह के हमलों में 585 लोगों की मौत हो चुकी है। 

Web Title: 20 people killed in a gold mine site in Burkina Faso

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे