लाइव न्यूज़ :

इक्वाटोरियल गिनी में विस्फोट में 20 लोगों की मौत, 600 घायल

By भाषा | Updated: March 8, 2021 09:23 IST

Open in App

औगाडोउगोउ (बुर्किना फासो), आठ मार्च (एपी) इक्वाटोरियल गिनी में एक सैन्य बैरक में रविवार को हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों में 20 लोगों की मौत हो गयी और 600 से अधिक लोग घायल हो गये। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

सरकारी प्रसारणकर्ता टीवीजीई ने राष्ट्रपति तेओडोरो ओबियंग न्गुएमा के वक्तव्य के हवाले से बताया कि सैन्य बैरक में विस्फोट स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे हुआ। सैन्य बैरक बाटा में मोंडोंग नुकुंतोमा के पास स्थित है।

राष्ट्रपति ने बयान में कहा, ‘‘विस्फोट इतना जोरदार था कि इससे बाटा में लगभग सभी मकानों और इमारतों को नुकसान पहुंचा।’’

रक्षा मंत्रालय ने रविवार देर रात को बयान जारी कर बताया कि संभवत: बैरक में हथियारों के डिपो में आग लगने से धमाका हुआ।

बयान में कहा गया कि विस्फोट में 20 लोगों के मरने और 600 लोगों के घायल होने की आशंका है तथा विस्फोट के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

इक्वाटोरियल गिनी 13 लाख की आबादी वाला एक अफ्रीकी देश है जो कैमरून के दक्षिण में स्थित है। 1968 में आजादी से पहले यह स्पेन का उपनिवेश था।

इससे पूर्व स्वास्थ्य मंत्रालय ने विस्फोट में 17 लोगों के मरने की बात बतायी थी जबकि राष्ट्रपति ने 15 लोगों के मरने की सूचना दी थी।

विदेश मंत्री सिमेन ओयोनो एसोनो आंगु ने विदेशी राजदूतों से मुलाकात की और सहायता की अपील की। यह विस्फोट तेल सम्पन्न मध्य अफ्रीकी देश के लिए एक झटका है।

उन्होंने कहा, ‘‘देश में स्वास्थ्य आपात (कोविड-19 के कारण) की स्थिति और बाटा में त्रासदी को देखते हुए ऐसी संकट की स्थिति में मित्र देशों से मदद की मांग करना आवश्यक हो जाता है।’’

रेडियो स्टेशन ‘रेडियो मैकुतो’ ने ट्विटर पर बताया कि शहर के चार किलोमीटर के दायरे में मौजूद लोगों को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है, क्योंकि विस्फोट के कारण निकलने वाला धुंआ हानिकारक हो सकता है।

विस्फोट के बाद स्पेन के दूतावास ने ट्विटर पर ‘‘स्पेन के नागरिकों से अपने-अपने घरों में रहने’’ की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल