लाइव न्यूज़ :

चीन में भारी बारिश, बाढ़ से 20 लोगों की मौत, 8 लापता

By भाषा | Updated: August 4, 2018 19:27 IST

इस बार भारत में मानसून आने के बाद से जारी बारिश से पांच राज्यों में आई बाढ़ और वर्षा जनित घटनाओं में अब तक कम से कम 465 लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App

बीजिंग,4 अगस्त: मूसलाधार बारिश के बाद पश्चिमोत्तर चीन में आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत हो गई है और आठ अन्य लापता हैं। सरकारी मीडिया ने आज बताया कि 8700 से अधिक मकान, कृषि भूमि, सड़कें, रेल लाइन और बिजली एवं संचार सुविधाएं बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुई हैं। इस सप्ताह की शुरूआत में चीन में आई बाढ़ ने काफी तबाही मचाई है।

सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने कहा कि शिनजियांग उईगुर स्वायत्त क्षेत्र में इस सप्ताह जहां 20 लोगों की मौत हो गई, वहीं किनचेंग टाउनशिप के हामी में 31 जुलाई को भारी बारिश के बाद से आठ लोग लापता हैं। शिन्हुआ ने बताया कि एक घंटे में 110 मिमी वर्षा हुई। इलाके का पिछला सर्वोच्च रिकॉर्ड महज 52.4 मिमी था।

इस बार भारत में मानसून आने के बाद से जारी बारिश से पांच राज्यों में आई बाढ़ और वर्षा जनित घटनाओं में अब तक कम से कम 465 लोगों की मौत हो चुकी है। गृह मंत्रालय के नेशनल इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर (एनईआरसी) के अनुसार बाढ़ एवं बारिश के चलते महाराष्ट्र में 138, केरल में 125, पश्चिम बंगाल में 116, गुजरात में 52 और असम में 34 लोगों की मौत हुई है।

अतिवृष्टि और बारिश से महाराष्ट्र के 26, पश्चिम बंगाल में 22, असम में 21, केरल में 14 और गुजरात में 10 जिले प्रभावित हैं। एनईआरसी के अनुसार असम में 10.17 लाख लोग बारिश एवं बाढ़ से त्रस्त हैं, जिनमें से 2.17 लाख लोग राहत शिविरों में शरण लिये हुए हैं।

एनईआरसी के अनुसार राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 12 टीम असम में राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। एनडीआरएफ की एक टीम में 45 कर्मी होते हैं। पश्चिम बंगाल में बारिश एवं बाढ़ से कुल 1.61 लाख लोग प्रभावित हैं। राज्य में एनडीआरएफ की आठ टीम तैनात की गयी हैं। गुजरात में बाढ़ एवं बारिश से प्रभावित 15,912 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। राज्य में एनडीआरएफ की 11 टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है।

केरल में 1.43 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। भारी बारिश के कारण राज्य में 125 लोगों की मौत हुई है, जबकि नौ लोग लापता हैं। दक्षिणी राज्य में राहत एवं बचाव कार्य के लिये एनडीआरएफ की चार टीम तैनात की गयी है, जबकि तीन टीमों को महाराष्ट्र में तैयार रखा गया है।

टॅग्स :चीनबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा