लाइव न्यूज़ :

दक्षिणी मिस्र में बस और ट्रक की टक्कर में 20 लोगों की मौत, तीन घायल

By भाषा | Updated: April 14, 2021 09:27 IST

Open in App

काहिरा, 14 अप्रैल (एपी) दक्षिणी मिस्र में राजमार्ग पर ट्रक से आगे निकलने की कोशिश में एक बस के पलटने और ट्रक से टकरा जाने के कारण 20 लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने बुधवार को इस बारे में बताया।

दक्षिणी प्रांत असयूत के गवर्नर एसाम साद ने एक बयान में बताया कि बस मंगलवार को काहिरा से आ रही थी, तभी काहिरा से 320 किलोमीटर दक्षिण असयूत में वह पलट गयी और एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।

बयान के अनुसार दोनों ही वाहनों में आग लग गयी।

गवर्नर कार्यालय द्वारा जारी तस्वीरों में एक जली हुई बस दिख रही है और बचाव दल हादसे में जीवित बचे लोगों को निकालते दिख रहे हैं। पीड़ितों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिस्र में हर साल यातायात दुर्घटना में हजारों लोगों की मौत होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब