लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में भूकंप का कहर, तबाही में मारे गए 20 से अधिक लोग

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 7, 2021 08:05 IST

पाकिस्तान के दक्षिणी प्रांत में भूकंप के कारण 20 लोगों की मौत हो गई है । यह भूकंप के झटके सुबह 3: 30 बजे महसूस किए गए और रिएक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.0 दर्ज की गई है ।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में 6.0 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गएइस तबाही में 20 लोगों के मारे जाने की खबर है बचाव कर्मी टॉर्च की मदद से लोगों को बाहर निकालने में लगे हुए है

इस्लामाबाद :  समाचार एजेंसी एएफपी ने गुरुवार को आपदा प्रबंधन अधिकारियों के हवाले से बताया कि दक्षिणी पाकिस्तान में आए भूकंप में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है । नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, पाकिस्तान के हरनाई के 14 किमी एनएनई में आज सुबह लगभग 3:30 बजे रिक्टर पैमाने पर 6.0 तीव्रता का भूकंप आया ।

ताजा रिपोर्टों के अनुसार, झटके के कारण छत और दीवारें गिरने से दर्जनों गंभीर रूप से घायल हो गए । एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, 20 मृतकों में एक महिला और छह बच्चे भी शामिल हैं । एजेंसी की रिपोर्ट में बलूचिस्तान के प्रांतीय गृह मंत्री मीर जिया उल्लाह लंगौ के हवाले से कहा गया, "हमें सूचना मिल रही है कि भूकंप के कारण 20 लोग मारे गए हैं । बचाव के प्रयास जारी हैं ।"

हरनाई, बलूचिस्तान में, सड़कों की कमी और बिजली, मोबाइल फोन नेटवर्क और अन्य बुनियादी ढांचे की कमी के कारण बचाव के प्रयास में बाधा आ रही है । मोबाइल की टॉर्च और टॉर्च के नीचे बचाव कार्य किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों को काफी मुश्किल आ रही है । 

अधिकारी ने एजेंसी को बताया "हम टॉर्च और मोबाइल फ्लैशलाइट की मदद से बिजली के बिना काम कर रहे थे । अधिकांश लोगों को घायल अवस्था में बाहर निकाला जा रहा है और उनके अंगों में फ्रैक्चर हो गया है । दर्जनों लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद वापस भेज दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल 40 लोगों को एम्बुलेंस में क्वेटा भेजा गया है। "

बलूचिस्तान की प्रांतीय राजधानी क्वेटा में भी झटके महसूस किए गए । अक्टूबर 2015 में पाकिस्तान में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 400 लोग मारे गए थे । 2005 में एक और बड़े झटके के परिणामस्वरूप 75,000 से अधिक लोग मारे गए थे । उस आपदा में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में करीब 35 लाख लोग बेघर हो गए थे । 

टॅग्स :पाकिस्तानभूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला