लाइव न्यूज़ :

मेक्सिको: रिसाव हो रहे तेल को चुराने के लिए इकठ्ठे हुए थे लोग, लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 19, 2019 12:29 IST

फयाद ने स्थानीय टीवी ‘फारो’ से कहा, ‘‘मुझे बताया गया है कि 20 लोगों की जलकर मौत हो गई और अन्य 54 लोगों का इलाज जारी है।’’

Open in App

मध्य मेक्सिको में ईंधन के एक पाइपलाइन में भीषण आग लगने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य 54 लोग घायल हो गए। यह जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि पाइपलाइन में रिसाव हो रहा था।

हिडाल्गो के गवर्नर उमर फयाद ने बताया कि स्थानीय लोग पाइपलाइन से हो रहे रिसाव वाले स्थान पर तेल चुराने के लिए जमा थे तभी आग लग गई, जिससे करीब 20 लोगों की जलकर मौत हो गई।

फयाद ने स्थानीय टीवी ‘फारो’ से कहा, ‘‘मुझे बताया गया है कि 20 लोगों की जलकर मौत हो गई और अन्य 54 लोगों का इलाज जारी है।’’

स्थानीय मीडिया के अनुसार, सैकड़ों लोग बाल्टियों और डिब्बों में ईंधन इकट्ठा कर भाग रहे थे।

फयाद ने कहा, ‘‘हमे पता चला है कि यहां से ईंधन चुराया जाता था और आग लगने के बाद अधिकारियों को इसकी जानकारी मिली।’’

गवर्नर ने बताया कि दमकल विभाग के संघीय तथा सरकारी कर्मी और सरकारी ईंधन कंपनी ‘पेमेक्स’ की एंबुलेंस पीड़ितों की सहायता करने मौके पर पहुंची।

हादसा ऐसे समय हुआ है जब मेक्सिको के राष्ट्रपति एंद्रेस मैनुएल लोपेज ईंधन चोरी को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने की योजना बना रहे हैं।

पेमेक्स पाइपलाइनों से ईंधन की चोरी से मेक्सिको को 2017 में तीन अरब डॉलर का नुकसान हुआ था।

टॅग्स :भीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

कारोबारमीना अल-अहमदी रिफाइनरी के बाद 'मीना अब्दुल्ला' को बनाया निशाना, ड्रोन हमले के बाद कुवैत में दो तेल रिफाइनरी में लगी आग?

क्राइम अलर्टदिल्ली-इंदौर में बड़़ा हादसाः जिंदा जले 17 लोग?, मृतक परिजन को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि, पीएम मोदी ने जताया शोक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा