पाकिस्तान की जेल से रिहा किए गए 20 भारतीय मछुआरों को रविवार को वाघा सीमा भेजा जाएगा

By भाषा | Updated: November 13, 2021 18:17 IST2021-11-13T18:17:30+5:302021-11-13T18:17:30+5:30

20 Indian fishermen released from Pakistan jail to be sent to Wagah border on Sunday | पाकिस्तान की जेल से रिहा किए गए 20 भारतीय मछुआरों को रविवार को वाघा सीमा भेजा जाएगा

पाकिस्तान की जेल से रिहा किए गए 20 भारतीय मछुआरों को रविवार को वाघा सीमा भेजा जाएगा

कराची, 13 नवंबर पाकिस्तान की लांडी जेल से हाल में रिहा किए गए 20 भारतीय मछुआरों को रविवार को वाघा सीमा ले जाया जाएगा, जहां उन्हें भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

गुजरात के रहने वाले ये 20 मछुआरे उन 350 भारतीय मछुआरों में से हैं जिनकी सजा की अवधि पूरी हो चुकी है। इन सभी मछुआरों को अलग-अलग जत्थों में छोड़ा जाएगा।

जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन 20 मछुआरों को रविवार सुबह वाघा-अटारी सीमा ले जाया जाएगा।

गैर लाभकारी सामाजिक कल्याण संगठन ईधी ट्रस्ट फाउंडेशन ने इन मछुआरों को सुरक्षित तरीके से वाघा सीमा तक ले जाने के लिए बंदोबस्त किए हैं। इन मछुआरों को पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा बल ने पाकिस्तान के जल क्षेत्र में कथित तौर पर गैरकानूनी तरीके से मछली पकड़ने पर गिरफ्तार किया था।

भारत और पाकिस्तान की जेलों में बंद दोनों देशों के गरीब मछुआरों को छुड़वाने के लिए काम करने वाले संगठनों का कहना है कि पाकिस्तान की जेलों में करीब 600 भारतीय मछुआरे बंद हैं।

जेल प्राधिकरण ने कहा कि अन्य 350 भारतीय मछुआरों को जत्थों में छोड़ा जाएगा। इससे पहले दोनों देशों के विदेश कार्यालय के जरिए उनकी नागरिकता की पुष्टि की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 20 Indian fishermen released from Pakistan jail to be sent to Wagah border on Sunday

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे