लाइव न्यूज़ :

काबुल विश्वविद्यालय के बाहर बम धमाके से 06 लोगों की मौत, 27 अन्य घायल

By भाषा | Updated: July 19, 2019 10:58 IST

Open in App
ठळक मुद्देकाबुल के पुलिस प्रमुख फिरदौस फरामर्ज ने बताया कि तड़के इस धमाके के बाद दो वाहनों में आग लग गयी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह हमला आत्मघाती बम हमलावर ने किया या रिमोट से यह धमाका कराया गया।

अफगानिस्तान में काबुल विश्वविद्यालय के द्वार के बाहर शुक्रवार तड़के जबर्दस्त बम धमाका होने से छह लोगों की मौत हो गयी और 27 अन्य घायल हो गये।

पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। किसी ने भी इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है। वैसे यहां तालिबान और इस्लामिक स्टेट से संबद्ध एक संगठन अफगान सुरक्षाबलों, सरकारी अधिकारियों और अल्पसंख्यक शियाओं को निशाना बनाते हुए बड़े पैमाने पर अकसर बम हमला करते रहते हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ. वहीदुल्लाह मयार ने ट्वीट किया, ‘‘ काबुल में आज के बम धमाके के परिणामस्वरूप छह लोग शहीद हो गये और 27 घायल हो गये। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और उनका इलाज चल रहा है।’’ इस सह शिक्षा विश्वविद्यालय के परिसर में कई छात्रावास हैं जहां विद्यार्थी गर्मियों में ठहरते हैं।

अफगानिस्तान में शुक्रवार सप्ताहांत की शुरुआत है। विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र के प्रोफेसर मसूद ने कहा कि जब यह धमाका हुआ तब कई वकील न्यायाधीश बनने के लिए विश्वविद्यालय में परीक्षा दे रहे थे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वकील धमाके के निशाने पर थे या नहीं।

इस बीच, अमेरिकी रक्षा खुफिया अधिकारी ने बताया कि आईएस से संबद्ध संगठन ने अपनी ताकत और पहुंच का विस्तार करने के लिए काबुल विश्वविद्यालय के खासकर तकनीकी में सिद्धहस्त विद्यार्थियों को भर्ती करने के लिए कोशिशें तेज कर दी हैं। तालिबान प्रवक्त जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि शुक्रवार के हमले में तालिबान की संलिप्तता की उसे जानकारी नहीं है।

टॅग्स :अफगानिस्तानबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा