लाइव न्यूज़ :

मेक्सिको की खाड़ी में विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से बच्चे सहित 2 की मौत, चालक लापता; जांच में जुटी पुलिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 5, 2022 15:54 IST

एंडरसन ने कहा कि काउंटी शेरिफ कार्यालय, यूएस कोस्ट गार्ड, सरसोता पुलिस विभाग, फ्लोरिडा मछली और वन्यजीव संरक्षण आयोग और जिला 12 चिकित्सा परीक्षक कार्यालय और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड जांच में शामिल थे।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि तीसरे लापता व्यक्ति की तलाश की जा रही है।विमान के संकेत न मिलने पर पूछताछ के बाद हादसे का पता चला।वेनिस तट से लगभग 2.5 मील (4 किलोमीटर) पश्चिम में एक महिला का शव तैरता हुआ मिला।

वेनिसः एक निजी विमान शनिवार रात फ्लोरिडा तट से दूर मैक्सिको की खाड़ी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें दो लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य लापता हो गया। प्रशासन विमान में सवार इस तीसरे लापता व्यक्ति की तलाश में जुटा है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा वेनिस म्युनिसिपल हवाई अड्डे पर एक विमान (इंजन पाइपर चेरोकी) के बारे में संकेत न मिलने पर पूछताछ की । इसके बाद फ्लोरिडा के वेनिस में अधिकारियों ने रविवार सुबह 10 बजे के बाद खोज शुरू की। विमान सेंट पीटर्सबर्ग, फ्लोरिडा में अपने मूल हवाई अड्डे पर वापस नहीं आया था।

वेनिस शहर के प्रवक्ता लोरेन एंडरसन ने बताया कि लगभग उसी समय, कुछ लोगों को वेनिस तट से लगभग 2.5 मील (4 किलोमीटर) पश्चिम में एक महिला का शव तैरता हुआ मिला। एंडनसन ने कहा कि सारासोटा काउंटी शेरिफ कार्यालय के गोताखोरों ने दोपहर करीब दो बजे वेनिस हवाई अड्डे से एक मील दूर पश्चिम में किराए के विमान के मलबे का पता लगाया। उन्होंने कहा कि बचावकर्ताओं को विमान में एक मृत लड़की का शव मिला। एक तीसरा व्यक्ति, जो विमान चालक या यात्री था, रविवार से लापता है। 

एंडरसन ने कहा कि काउंटी शेरिफ कार्यालय, यूएस कोस्ट गार्ड, सरसोता पुलिस विभाग, फ्लोरिडा मछली और वन्यजीव संरक्षण आयोग और जिला 12 चिकित्सा परीक्षक कार्यालय और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड जांच में शामिल थे।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :विमान दुर्घटनाहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वColombia Plane Crash: कोलंबिया में 125 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 48 लोगों को जिंदा बचाया?, वीडियो

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

विश्वकतरः फारस की खाड़ी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 6 लोगों की मौत, एक व्यक्ति अब भी लापता, वीडियो

विश्वUS-Iran War: इराक में अमेरिकी फ्यूल प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश में विमान KC-135 तबाह; रेस्क्यू जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा