लाइव न्यूज़ :

1989 में थ्येन आन मन चौक घटना की बरसीः चीन ने कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी, अमेरिका ने CHINA और हांगकांग पर बोला हमला

By भाषा | Updated: June 3, 2020 14:52 IST

अमेरिका और चीन में ठन गई है। कई मुद्दों को लेकर यूएस लगातार चीन पर हमला कर रहा है। विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने थ्येन आन मन चौक को लेकर हमला बोला है। कहा कि चीन कई मामलों में लोगों को दबा रहा है। हांगकांग उसका साथ दे रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपोम्पिओ ने थ्येन आन मन चौक घटना की बरसी पर कार्यक्रम की अनुमति नहीं देने के लिये चीन की आलोचना की।विदेश मंत्रालय के अनुसार पोम्पिओ की थ्येन आन मन चौक की घटना के जीवित बचे लोगों से भी मुलाकात करने की योजना है।

वाशिंगटनः अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने 1989 में थ्येन आन मन चौक पर लोकतंत्र समर्थकों के खिलाफ की गई चीन की बर्बर कार्रवाई की बरसी पर एक कार्यक्रम की अनुमति नहीं देने को लेकर चीन और हांगकांग के अधिकारियों की आलोचना की।

पोम्पिओ ने चीन की यह आलोचना अमेरिका में संघीय बलों के व्हाइट हाउस के सामने एक पार्क में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने के एक दिन बाद की है। विदेश मंत्रालय के अनुसार पोम्पिओ की थ्येन आन मन चौक की घटना के जीवित बचे लोगों से भी मुलाकात करने की योजना है।

उनकी यह योजना राष्ट्रपति ट्रंप के प्रदर्शनों को शांत कराने के लिए सेना बुलाने की चेतावनी देने के बाद आई है। पोम्पिओ ने दिन की शुरुआत चार जून को हांगकांग में सालाना थ्येन आन मन चौक की घटना बरसी पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की मनाही के लिए चीन की आलोचना के साथ की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘30 वर्ष में पहली बार हांगकांग के अधिकारियों ने थ्येन आन मन की बरसी पर कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी। हांगकांग के लोगों की आवाज और पसंद को दबाने और उन्हें मुख्यभूमि के लोगों के जैसा बनाने की चीन की मंशा पर क्या कोई संदेह है।’’ 

पोम्पिओ ने चीन को हांगकांग की स्वायत्तता, स्वतंत्रता में दखल ना देने की चेतावनी दी

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने चीन को हांगकांग की स्वायत्तता एवं स्वतंत्रता में दखल ना देने की चेतावनी देते हुए कहा कि यह निश्चित तौर पर अमेरिका के 'एक देश, दो प्रणाली' और क्षेत्र की स्थिति के आकलन को प्रभावित करेगा।

हांगकांग का ‘एक देश, दो प्रणाली’ के तहत 1997 में चीन में विलय हो गया थ। इस सिद्धांत के तहत हांगकांग को चीन कुछ हद तक स्वायत्तता प्रदान करता है, जिसे आधिकारिक तौर पर हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र कहा जाता है। पोम्पिओ ने सख्त अल्फाज में कहा, ‘‘ चीन-ब्रिटिश संयुक्त घोषणा और बुनियादी कानून के तहत हांगकांग की स्वायत्तता एवं स्वतंत्रता पर कोई भी निर्णय निश्चित तौर पर 'एक देश, दो प्रणाली' और क्षेत्र की स्थिति के हमारे आकलन को प्रभावित करेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हाल ही में मुझे पता चला है कि चीनी सरकार ने हांगकांग में अमेरिकी पत्रकारों के काम में हस्तक्षेप करने की धमकी दी है।’’ पोम्पिओ ने कहा कि ये पत्रकार स्वतंत्र मीडिया का हिस्सा हैं, कोई प्रचारक नहीं और अपनी रिपोर्टिंग के जरिए ये चीन के नागरिकों और विश्व को जानकारी मुहैया कराते हैं। ‘ब्रेइटबार्ट न्यूज नेटवर्क और सिरियसएक्सएम पैट्रियट’ को दिए साक्षात्कार में पोम्पिओ ने कहा था उन्हें हांगकांग में विदेशी पत्रकारों को मिल रही धमकियों के बार में पता चला है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि इससे पता चलता है कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को उनके कदमों से होने वाले खतरे की जानकारी है। मुझे लगता है कि वे हमले उनकी कमजोरी दर्शाते हैं ना की कोई समाधान।’’ इससे पहले पोम्पिओ कोरोना वायरस से निपटने के तरीके को लेकर भी चीन की काफी अलोचना कर चुके हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी कोरोना वायरस को लेकर चीन पर हमला बोलते हुए कहा था कि उसे समय रहते विश्व को आगाह करना चाहिए था।

टॅग्स :चीनडोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकाहॉन्ग कॉन्गशी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?