लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,939 नए मामले, दो संक्रमितों की मौत

By भाषा | Updated: September 27, 2021 08:26 IST

Open in App

सिंगापुर, 27 सितंबर सिंगापुर में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,939 नए मामले सामने आए तथा दो संक्रमितों की मौत हो गई।

सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया कि इन नए मामलों में से 1,536 स्थानीय समुदाय से हैं और पांच मामले विदेश से लौटे लोगों के संक्रमित पाए जाने पर सामने आए।

यहां के सामूहिक आवासों (डॉर्मिटरी क्लस्टर) में संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। प्रवासी कामगारों के सामूहिक आवास ब्लू स्टार्स डॉर्मिटरी में 40 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के मामले 283 हो गए। वुडलैंड्स डॉर्मिटरी में अब संक्रमण के कुल 104 मामले, एवरी लॉज में कुल 238 मामले तथा नॉर्थ कोस्ट लॉज में संक्रमण के आठ नए मामले सामने आने के साथ कुल 247 मामले हो गए।

सिंगापुर फूड एजेंसी की ओर से बताया गया कि पासिर पानजांग थोक बाजार में रविवार को कोरोना वायरस के 64 नए मामले सामने आए जिसके बाद इस केंद्र को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया।

सिंगापुर में रविवार को 1,203 मरीज उपचाराधीन थे जिनमें से 172 की हालत गंभीर है। यहां अब तक संक्रमण के कुल 87,892 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 78 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल