लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में तालिबान के हमले में चुनाव आयोग के आठ कर्मचारियों सहित 19 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 1, 2019 05:42 IST

दक्षिण कंधार प्रांत के एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों ने विस्फोटक से भारी चार गाड़ियां शनिवार रात मारूफ जिला केन्द्र से टकरा दीं। कासिम अफगान ने एएफपी को बताया कि इसमें 11 पुलिसकर्मी मारे गए और 27 लोग घायल हो गए।

Open in App

दक्षिण अफगानिस्तान में एक जिला केन्द्र को निशाना बना कर किए गए तालिबान के हमले में देश के चुनाव आयोग के आठ कर्मचारियों सहित 19 लोग मारे गए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अफगानिस्तान में 18 वर्ष लंबे युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका और तालिबान के बीच कतर में चल रही वार्ता का आज दूसरा दिन था।

दक्षिण कंधार प्रांत के एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों ने विस्फोटक से भारी चार गाड़ियां शनिवार रात मारूफ जिला केन्द्र से टकरा दीं। कासिम अफगान ने एएफपी को बताया कि इसमें 11 पुलिसकर्मी मारे गए और 27 लोग घायल हो गए।

अफगानिस्तान के इंडीपेंडेंट इलेक्शन कमीशन के प्रवक्ता जबीउल्ला सदात ने बताया कि सितंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदाताओं का नाम दर्ज करने के लिए केन्द्र में रुके आयोग के आठ कर्मचारी भी इस हमले में मारे गए। अफगानिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव में दो बार विलंब हो चुका है और अब यह 28 सितंबर को होना है। तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

तालिबानी प्रवक्ता ने ट्वीट कर कहा कि लड़ाकों ने जिला केन्द्र कर कब्जा कर लिया है और सुरक्षा बल के 57 जवानों की हत्या कर दी है। हालांकि, अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय ने इन दावों को खारिज कर दिया। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की गई और 25 चरमपंथी मारे गए हैं।

राष्ट्रपति अशरफ गनी ने हमले की निंदा करते हुए इसे ‘बर्बर और अक्षम्य’ बताया। गौरतलब है कि तालिबान का देश के लगभग आधे हिस्से पर कब्जा है।

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा