लाइव न्यूज़ :

जिनेवा पार्क में 18वीं शताब्दी की विला करेगी बाइडन-पुतिन मुलाकात की मेजबानी

By भाषा | Updated: June 10, 2021 20:03 IST

Open in App

जिनेवा, 10 जून (एपी) स्विटरजैंल के विदेश मंत्रालय ने कहा कि जिनेवा के एक सार्वजनिक पार्क के मध्य में स्थिति 18वीं शताब्दी के एक भव्य विला में अगले हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की शिखर बैठक होगी।

स्विस अधिकारियों ने जिनेवा के पार्स डे ला ग्रांज को मंगलवार से दस दिनों तक जनता के लिये बंद कर दिया गया था, इसी परिसर के मध्य में विला ला ग्रांज भी स्थित है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार से पहले इस परिसर को आम लोगों के लिये बंद किये जाने की कोई वजह नहीं बताई थी। मंत्रालय ने इस स्थान की शिखर वार्ता स्थल के तौर पर घोषणा की।

सुरक्षा दस्तों ने परिसर तथा पास की पार्किंग के बंद होने तथा यातायात को निर्देशित करने वाले साइन बोर्ड लगाए हैं। पार्क के चारों तरफ बाड़बंदी भी की गई है। इस विला से लेक जिनेवा (झील) भी नजर आती है।

यह विला और उद्यान बड़े पेड़ों से घिरे हुए हैं और यहां कई पेड़ 200 साल से भी पुराने हैं। यह जनवरी में अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद बाइडन की पहली कूटनीतिक विदेश यात्रा है। वह बृहस्पतिवार को ब्रिटेन में थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना