मशीन गन और ग्रेनेड से रात भर हमला! जेल से भागे 1800 कैदी, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: April 6, 2021 10:39 IST2021-04-06T10:10:06+5:302021-04-06T10:39:37+5:30

नाइजीरिया में एक जेल से करीब 200 कैदियों के भागने की बात सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार इस जेल पर कुछ बंदूकधारियों ने हमला कर दिया था।

1,800 prisoners escape from Nigeria jail after gunmen attack | मशीन गन और ग्रेनेड से रात भर हमला! जेल से भागे 1800 कैदी, जानें पूरा मामला

नाइजीरिया की एक जेल से भागे 1800 कैदी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsदक्षिणपूर्वी नाइजीरिया में जेल पर कई बंदूकधारियों का एक साथ हमलारात दो बजे हमले शुरू हुए और ये सबकुछ करीब अगले दो घंटे तक चलता रहाहमलावरों ने मशीन गन, ग्रेनेड और आईईडी से जेल पर हमले किए थे

वारी (नाइजीरिया): दक्षिणपूर्वी नाइजीरिया में हमलावरों ने एक जेल पर निशाना साधते हुए मशीन गन और ग्रेनेड से रातभर हमले किए और इसी बीच 1,800 से अधिक कैदी भागने में सफल रहे। प्राधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

स्थानीय निवासी उचे ओकाफोर ने बताया कि इमो राज्य के ओवेरी कस्बे में देर रात दो बजे हमले आरंभ हुए, जो दो घंटे चले। प्राधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारियों ने अन्य अनेक पुलिस एवं सैन्य इमारतों पर भी हमले किए।

नाइजीरिया जेल के प्रवक्ता फ्रांसिस एनोबोर ने कहा, ‘‘भागे कैदियों को फिर से गिरफ्तार करने के प्रयास जोर-शोर से किए जा रहे हैं।’’

पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने मशीन गन, ग्रेनेड और आईईडी से हमले किए। दक्षिण पूर्वी नाइजीरिया में दो सप्ताह पहले भी हिंसा हुई थी। उस समय चार पुलिस थानों, सुरक्षा चौकियों और जेल के वाहनों पर हमलों में कम से कम 12 सुरक्षा अधिकारी मारे गए थे।

इस हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली थी, लेकिन नाइजीरिया के पुलिस महानिरीक्षक ने क्षेत्र में सक्रिय अलगाववादी ‘ईस्टर्न सिक्योरिटी नेटवर्क’ को जिम्मेदार ठहराया था।

Web Title: 1,800 prisoners escape from Nigeria jail after gunmen attack

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे