नाइजीरिया में मस्जिद में गोलीबारी में 18 नमाजियों की मौत : अधिकारी

By भाषा | Updated: October 26, 2021 09:06 IST2021-10-26T09:06:17+5:302021-10-26T09:06:17+5:30

18 worshipers killed in mosque shootings in Nigeria: Officials | नाइजीरिया में मस्जिद में गोलीबारी में 18 नमाजियों की मौत : अधिकारी

नाइजीरिया में मस्जिद में गोलीबारी में 18 नमाजियों की मौत : अधिकारी

लागोस, 26 अक्टूबर (एपी) उत्तरी नाइजीरिया में सोमवार को सुबह की नमाज के दौरान एक मस्जिद पर बंदूकधारियों ने हमला कर दिया, जिसमें 18 नमाजियों की मौत हो गई।

स्थानीय अधिकारियों और पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह हमला देश के नाइजर के माशेगू स्थानीय सरकारी क्षेत्र के माजकुका गांव में हुआ। हमलावरों के जातीय फुलानी खानाबदोश चरवाहा समुदाय से होने को संदेह है, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गए।

इसी तरह की जातीय हिंसा में इस साल अब तक सैकड़ों लोगों की जान गई है। जातीय हिंसा की ये घटनाएं देश में पानी और जमीन के मुद्दे को लेकर दशकों से चल रहे संघर्ष का नतीजा हैं। संघर्ष का शिकार बने फुलानी समुदाय के कुछ लोगों ने स्थानीय होसा कृषक समुदाय के लोगों के खिलाफ हथियार उठा लिए हैं।

माशेगू स्थानीय सरकारी क्षेत्र के अध्यक्ष अल्हासन इसाह ने ‘एपी’ से कहा, ‘‘ हमलावरों ने मस्जिद को चारों ओर से घेर लिया और गोलीबारी करने लगे।’’ उन्होंने बताया कि हमले में चार अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

नाइजर के पुलिस आयुक्त कुर्यस ने सोमवार को बताया कि हमला ग्रामीणों और फुलानी चरवाहा समुदाय के बीच संघर्ष से जुड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 18 worshipers killed in mosque shootings in Nigeria: Officials

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे