लाइव न्यूज़ :

नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन से 18 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 20, 2021 18:47 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 20 जून नेपाल में पिछले सप्ताह हुई भारी बारिश के बाद भूस्खलन एवं बाढ़ आने से कम से कम 18 लोगों की जान चली गयी है, जबकि 21 अन्य लापता हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पिछले सप्ताह नेपाल में मूसलाधार वर्षा हुई, जिससे बड़े पैमाने पर बाढ़ आयी एवं अहम बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचा। अधिकारियों का कहना है कि अत्यधिक वर्षा के कारण नदियां उफान पर हैं और बड़े पैमाने पर तबाही हुई। नेपाल पुलिस, सेना और सशस्त्र पुलिस बल देश में बचाव एवं राहत अभियान चला रहे हैं।

नेपाल पुलिस मुख्यालय के सूत्रों ने बताया कि नेपाल में चार महिलाओं और तीन बच्चों समेत कम से कम 18 लोग पिछले सप्ताह (बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण) अपनी जान गंवा बैठे। उन्होंने बताया कि यहां से करीब 30 किलोमीटर दूर पूरब में सिंधुपालचौक जिले में भूस्खलन एवं बाढ़ से चार व्यक्तियों की, डोटी में तीन तथा सप्तारी, कावरे, गोरखा, कासकी, अर्घखाची, पालपा, प्यूथान, जुमला, कालीकोट, बाझांग और बजूरा जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

पुलिस के मुताबिक, सिंधुपालचौक के मेलामची क्षेत्र में 20 लोग और बाजूरा में एक व्यक्ति लापता है। इस बीच, सिंधुपालचौक स्थित तातोपानी सीमा चौकी को शनिवार से बंद कर दिया गया है, क्योंकि लारचा एवं कोडारी बाजार क्षेत्र के बीच की सड़कें बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हो गयी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...