लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया में अवैध तेल के कुएं में लगी भीषण आग, 18 की मौत

By भाषा | Updated: April 25, 2018 19:18 IST

राष्ट्रीय पुलिस प्रवक्ता सत्यो वसिस्तो ने बताया, ‘कुछ लोग पुराने कुएं में खुदाई कर रहे थे तभी अचानक से भीषण आग लग गई और इसमें विस्फोट हो गया।

Open in App

इंडोनेशिया में तेल के एक अवैध कुएं में आग लगने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। इसके अलावा कई लोग घायल भी हुए हैं। अधिकारियों ने आज हताहतों की संख्या में बढ़ोतरी का अंदेशा जताया है। घटनास्थल की तस्वीरों में दिख रहा है कि आग की लपटें 70 मीटर की ऊंचाई तक जा रही हैं। घटनास्थल सुमात्रा द्वीप के आसेह प्रांत में है।

दमकल कर्मी आज दोपहर तक रिहायशी इलाके में तेल के फैलने की वजह से भड़की आग को काबू पाने की मशक्कत कर रहे थे। इस घटना में कई घर भी तबाह हुए हैं। स्थानीय आपदा राहत एजेंसी के प्रमुख एस फौज़ी ने बताया , ‘हम अब भी आग को नियंत्रित नहीं कर पा रहे हैं। हमें नहीं पता कि वहां और कितने पीड़ित हैं , क्योंकि हम नजदीक नहीं जा पा रहे हैं।’ अधिकारियों ने शुरू में कहा था कि कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है और 40 बुरी तरह से झुलस गए हैं जिनका इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने बताया गया कि अस्पताल ले जाए गए आठ लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या में इजाफा हुआ है।

राष्ट्रीय पुलिस प्रवक्ता सत्यो वसिस्तो ने बताया, ‘कुछ लोग पुराने कुएं में खुदाई कर रहे थे तभी अचानक से भीषण आग लग गई और इसमें विस्फोट हो गया।’ पुलिस ने कहा कि जब आग भड़की उस वक्त पीड़ित कुएं के आसपास से तेल बटोर रहे थे।

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितना तेल फैला था और किस वजह से आग लगी। हालांकि अधिकारियों का मानना है कि संभवत : सिगरेट की वजह से आग भड़की होगी। वसिस्तो ने कहा कि वहां कई लोग ऐसे थे जो सिगरेट पी रहे थे। दक्षिण पूर्वी एशिया द्वीप समूह में कई हजार तेल के कुएं होने का अनुमान है।

टॅग्स :भीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

कारोबारमीना अल-अहमदी रिफाइनरी के बाद 'मीना अब्दुल्ला' को बनाया निशाना, ड्रोन हमले के बाद कुवैत में दो तेल रिफाइनरी में लगी आग?

क्राइम अलर्टदिल्ली-इंदौर में बड़़ा हादसाः जिंदा जले 17 लोग?, मृतक परिजन को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि, पीएम मोदी ने जताया शोक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा