लाइव न्यूज़ :

चीन के कोयला खदान में कार्बन मोनोक्साइड का स्तर बढ़ने से 18 मजूदरों की मौत

By भाषा | Updated: December 5, 2020 12:03 IST

Open in App

(केजेएम वर्मा)

बीजिंग, पांच दिसंबर चीन के एक कोयला खदान में कार्बन मोनोक्साइड का स्तर अधिक हो जाने की वजह से 18 मजदूरों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सरकारी संवाद एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि यह घटना चोंगकिंग नगर निगम के योगचुआन जिले स्थित दियाओशुइदोंग कोयला खदान में शुक्रवार शाम पांच बजे हुई।

शिन्हुआ के मुताबिक कार्बन मोनोक्साइड का स्तर बढ़ने से 18 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है।

खबर के मुताबिक पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों सहित बचाव कर्मी खदान के उस हिस्से में पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं जहां मजदूर फंसे हुए हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

स्थानीय आपात प्रबंधन विभाग ने बताया कि दियाओशुइदोंग कोयला खदान से वर्ष 1975 में खनन शुरू हुआ था और वर्ष 1998 में इसे निजी हाथों में दे दिया गया। इसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 1,20,000 टन कोयला है।

शिन्हुआ के मुताबिक वर्ष 2013 में भी इसी खदान में जहरीली हाइड्रोजन सल्फाइड का रिसाव हुआ था जिससे तीन मजदूरों की मौत हो गई थी जबकि दो अन्य घायल हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा