लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में ई-सिगरेट के कारण हो चुकी 18 लोगों की मौत और 1000 हैं बीमार, ऐसे खतराक उत्पादों का हुआ इस्तेमाल

By भाषा | Updated: October 4, 2019 13:39 IST

अमेरिकाः ‘सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन’ के निदेशक रॉबर्ट रेडफील्ड ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से, इस बीमारी को अमेरिकी लोगों, खास कर युवाओं पर पड़ने वाले स्वास्थ्य संबंधी खतरों के बढ़ने के लिहाज से देखें तो यह एक भयावह समस्या का महज छोटा सा हिस्सा हो सकता है।’’

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में ई-सिगरेट के इस्तेमाल के कारण संभवत: फेफड़ों पर प्रतिकूल असर पड़ने के कारण अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 1,080 हो गई है। अमेरिकी स्वास्थ्य प्राधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अमेरिका में ई-सिगरेट के इस्तेमाल के कारण संभवत: फेफड़ों पर प्रतिकूल असर पड़ने के कारण अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है और इससे पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 1,080 हो गई है। अमेरिकी स्वास्थ्य प्राधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

‘सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन’ के निदेशक रॉबर्ट रेडफील्ड ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से, इस बीमारी को अमेरिकी लोगों, खास कर युवाओं पर पड़ने वाले स्वास्थ्य संबंधी खतरों के बढ़ने के लिहाज से देखें तो यह एक भयावह समस्या का महज छोटा सा हिस्सा हो सकता है।’’

एजेंसी ने बताया कि पिछले हफ्ते सामने आए 275 मामलों में पिछले दो हफ्ते में बीमार पड़े नये मरीज और पहले से मरीज की श्रेणी में रखे गए लोग दोनों शामिल थे। पुराने मरीजों को फिर से बीमारी के लक्षण नजर आने की शिकायत है।

मरीजों ने किन-किन पदार्थों का इस्तेमाल किया, इस संबंध में 578 मरीजों से पूछे गए सवाल में सामने आया कि 78 प्रतिशत ने निकोटिन युक्त या बिना निकोटिन वाला टेट्राहाइड्रोकैनाबिनोल (टीएचसी) उत्पादों का इस्तेमाल किया, 37 प्रतिशत ने सिर्फ टीएचसी उत्पादों और 17 प्रतिशत ने निकोटिन युक्त उत्पादों का इस्तेमाल किया था।

टीएचसी गांजे का मुख्य स्वापक पदार्थ है जो व्यक्ति के मिजाज एवं अन्य दिमागी प्रक्रियाओं को प्रभावित करता है। इन मरीजों में 70 प्रतिशत पुरुषों और 80 प्रतिशत महिलाओं की उम्र 35 साल से कम है। अमेरिका के कुछ राज्यों में ई-सिगरेट पर प्रतिबंध लगाया गया है, वहीं भारत में ई-सिगरेट के सभी उत्पादों पर पूरी तरह प्रतिबंध लग चुका है। 

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट