लाइव न्यूज़ :

डीएसीए के तहत 2020 तक 171 नए आवेदकों को मिली मंजूरी

By भाषा | Updated: January 5, 2021 16:15 IST

Open in App

न्यूयॉर्क (अमेरिका), पांच जनवरी (एपी) अमेरिकी सरकार ने सोमवार को एक अदालत में दाखिल एक रिपोर्ट में खुलासा किया कि 170 से अधिक नए आवेदकों को बाल्यकाल में आए लोगों के खिलाफ कार्रवाई स्थगित करने की योजना (डीएसीए) के कार्यक्रम के तहत मंजूरी दी गई है और ये मंजूरी पाने वाले ये पहले कुछ नए लोगों में शामिल हैं।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने नाबालिग अवस्था में, बिना वैध दस्तावेजों के, देश में दाखिल हुए प्रवासियों को निर्वासन से बचाने के लिए इस योजना (डीएसीए) को जारी किया था।

‘होमलैंड सिक्योरिटी’ विभाग द्वारा ब्रकुलिन संघीय अदालत में दाखिल की गई एक रिपोर्ट के अनुसार 14 नवम्बर से 2020 के अंत तक 171 नए आवेदकों को मंजूरी दी गई और 121 आवेदकों को मंजूरी देने से मना किया गया, जबकि 369 आवेदन रद्द कर दिए गए। कुल 2713 आवेदन दाखिल किए गए थे।

अमेरिका के जिला न्यायाधीश निकोलस गरौफिस ने संघीय सरकार को एक सार्वजनिक नोटिस जारी करने को कहा था, जिसमें कहा जाए कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के डीएसीए को खत्म करने से पहले जारी नियमों के तहत आवेदकों को स्वीकार किया जाएगा।

अमेरिका की शीर्ष अदालत ने जून में कहा था कि जिस तरह से ट्रंप ने कार्यक्रम को बंद किया, यह संघीय कानून का उल्लंघन है, लेकिन ‘होमलैंड सिक्योरिटी’ मंत्री चैड वोल्फ ने कहा था कि प्रशासन नए आवेदन स्वीकार करेगा और उन्हें एक साल की बजाय दो साल की मंजूरी देगा।

उल्लेखनीय है कि डीएसीए कर्यक्रम के तहत करीब 6,40,000 लोग पंजीकृत हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला