लाइव न्यूज़ :

थाईलैंड में सैनिक ने 17 लोगों को मार डाला, 14 घायल, बंदूक लिया और पूरे रास्ते गोलीबारी की, जो आया मार डाला

By भाषा | Updated: February 8, 2020 20:15 IST

देश में आपात सेवाओं का संचालन करने वाले इरावन केंद्र के अधिकारी ने यह जानकारी दी। यहीं केंद्र अस्पताल की सूचनाओं के साथ समन्वय करता है। इससे पहले रॉयल थाई पुलिस के प्रवक्ता कृष्णा पत्तनाचारोएन ने बताया कि 10 से अधिक लोगों की मौत हुई है। हालांकि घायलों की संख्या को लेकर उन्होंने तत्काल जानकारी नहीं होने की बात कही।

Open in App
ठळक मुद्देनाखोन रत्चासिमा शहर की पुलिस से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि सैनिक शहर से बाहर तैनात था।शुरुआत में एक अन्य सैनिक और महिला की हत्या की और तीसरे व्यक्ति को घायल किया।

पूर्वोत्तर थाईलैंड के नाखोन रत्चासिमा शहर में शनिवार को एक सैनिक द्वारा की गई गोलीबारी में 17 लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य 14 घायल हुए हैं। स्वास्थ्य एजेंसियों ने यह जानकारी दी।

देश में आपात सेवाओं का संचालन करने वाले इरावन केंद्र के अधिकारी ने यह जानकारी दी। यहीं केंद्र अस्पताल की सूचनाओं के साथ समन्वय करता है। इससे पहले रॉयल थाई पुलिस के प्रवक्ता कृष्णा पत्तनाचारोएन ने बताया कि 10 से अधिक लोगों की मौत हुई है। हालांकि घायलों की संख्या को लेकर उन्होंने तत्काल जानकारी नहीं होने की बात कही।

नाखोन रत्चासिमा शहर की पुलिस से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि सैनिक शहर से बाहर तैनात था और शुरुआत में एक अन्य सैनिक और महिला की हत्या की और तीसरे व्यक्ति को घायल किया। शहर के अन्य पुलिस अधिकारी ने सूचना देने के लिए अधिकृत नहीं होने की वजह से पहचान छिपाते हुए बताया कि हमलावर ने पहले अपने ठिकाने से बंदूक लिया और पूरे रास्ते गोलीबारी करते हुए टर्मिनल 21 मॉल पहुंचा। इस शहर को कोराट के नाम से भी जाना जाता है।

सोशल मीडिया पर मॉल के बाहर रिकॉर्ड किए गए वीडियो में दिख रहा है कि लोग पार्किंग में छिपने की कोशिश कर रहे हैं और गोलियां चल रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि मॉल और बाहर की सड़क को बंद कर दिया गया है और प्रशासन बंदूकधारी को गिरफ्तार करने और फंसे ग्राहकों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास कर रहा है।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल कोंगचीप तंत्रावानिच ने संदिग्ध हमलावर की पहचान जकरापंत थोम्मा के रूप में की है। उन्होंने कहा कि पुलिस और सेना की टुकड़ियों ने मॉल और आसपास के इलाकों को घेर लिया है। 

टॅग्स :थाईलैंडसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मिस ग्रैंड थाईलैंड की कंटेस्टेंट के नकली दांत स्टेज पर गिरे पर जारी रखा रैंप वॉक

क्राइम अलर्ट25 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा और 25 करोड़ रुपये?, गया जी हवाई अड्डे पर 4 अरेस्ट

विश्वभारत आ रहे थाईलैंड के कार्गो शिप पर हमला, आग की लपटों से घिरा जहाज

विश्वVIDEO: थाईलैंड के स्कूल में बंदूकधारी ने की फायरिंग, टीचरों और स्टूडेंट्स को बनाया बंधक, कई घायल

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल