लाइव न्यूज़ :

ट्यूनीशिया के तट पर 17 प्रवासी समुद्र में डूबे, 300 से अधिक को बचाया गया

By भाषा | Updated: July 22, 2021 16:41 IST

Open in App

ट्यूनिस, 22 जुलाई (एपी) भूध्यसागर में नौका डूब जाने से बांग्लादेश के कम से कम 17 प्रवासियों की मौत हो गई जबकि 300 से अधिक लोगों को ट्यूनीशिया एवं लीबिया की नौसेनाओं ने बचा लिया। सहायता संगठन ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ट्यूनीशियाई रेड क्रीसेंट के प्रमुख मोंगी स्लिम के अनुसार बच गये लोगों ने बताया कि जिनकी मौत हुई, उन्हें नौका के भंडारण कक्ष में रखा गया था क्योंकि उन्होंने दूसरों की तुलना में तस्करों को कम भुगतान किया था और नौके के इंजन में आग लगने पर उनका दम घुट गया।

हाल के महीनों में लीबिया से यूरोप के लिए नौकाओं से प्रवासियों का आवागमन बहुत बढ़ गया है।

स्लिम ने बताया कि नौका में प्रांरभ में करीब 400 प्रवासी थे जिनमें से 200 को लीबिया की नौसेना ने बचाया। उन्होंने बताया कि ट्यूनीशिया की नौसेना ने 17 शव बरामद किये एवं 166 अन्य प्रवासियों को बचाया जिनमें बांग्लादेश, मोरक्को, मिस्र, सीरिया और आइवरी कोस्ट के लोग थे।

यह नौका यूरोप जाने के लिए सोमवार रात को जौरा तट से रवाना हुई थी और ट्यूनीशिया के जारजिस बंदरगाह के बाद यह समुद्र में डूब गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला