लाइव न्यूज़ :

हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमले में 17 लोगों की मौत : यमन के अधिकारी

By भाषा | Updated: June 6, 2021 08:45 IST

Open in App

काहिरा, छह जून (एपी) यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा शनिवार को सरकार के अधिकार क्षेत्र वाले शहर को निशाना बनाकर किये गये मिसाइल हमले में पांच वर्षीय एक बच्ची समेत कम से कम 17 लोगों की मौत हो गयी। देश में अमेरिका के एक राजदूत ने विद्रोहियों पर युद्धग्रस्त देश में शांति के प्रयासों को नाकाम करने का आरोप लगाया।

प्रांतीय गवर्नर के प्रेस सचिव अली अल-गुलिसि के अनुसार मिसाइल मारिब शहर के रावधा क्षेत्र में एक गैस स्टेशन पर गिरी। सूचना मंत्री मोअम्मर अल इरयानी ने बताया कि हमले में 17 लोगों की मौत हुई है और पांच लोग घायल हुए हैं। ये सभी आम नागरिक हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका से हमले की निंदा का आह्वान किया और इसे युद्ध अपराध बताया। हालांकि घटना को लेकर हूतियों की ओर से तत्काल कोई बयान नहीं आया है।

सरकारी समाचार एजेंसी सबा की खबर के अनुसार विद्रोहियों ने मिसाइल हमले के तुरंत बाद विस्फोटक से लदे एक ड्रोन से भी हमला किया। ड्रोन हमले में दो एंबुलेंस को क्षति पहुंची है।

ईरान समर्थित हूती विद्रोही यमन के उत्तरी हिस्से पर नियंत्रण के इरादे से फरवरी से ही अंतरराष्ट्रीय मान्यताप्राप्त सरकार के अधिकार वाले मारिब पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। मारिब पर शनिवार को हमला ऐसे वक्त में हुआ है जब एक दिन पहले यमन में अमेरिका के विशेष दूत टिम लेंडरकिंग ने विद्रोहियों की निंदा की और उन पर तत्काल आवश्यक संघर्ष विराम पर पहुंचने में नाकाम रहने का आरोप लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला