लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में कोरोना महामारी के संकट के बीच एक अस्पताल से मिले 17 शव, आखिर क्या है पूरा मामला, जानिए

By भाषा | Updated: April 17, 2020 11:03 IST

अमेरिका के एक अस्पताल में शवगृह में 17 शव पड़े मिले हैं। न्यूयॉर्क सिटी से करीब 80 किलोमीटर दूर छोटे से कस्बे एंदोवर में पुलिस अधिकारियों को अज्ञात सूत्र से इस संबंध में जानकारी मिली थी जिसके बाद उन्होंने शव बरामद किए।

Open in App
ठळक मुद्देन्यूजर्सी राज्य के एक अस्पताल के शवगृह में 17 शव पड़े मिले हैं।ये शव एंदोवर सबएक्यूट और रिहेबिलिटेशन यूनिट से मिले हैं जो बड़े अस्पतालों में से एक है।

न्यूयॉर्क: अमेरिका में बृहस्पतिवार को मीडिया में आई खबरों के मुताबिक न्यूजर्सी राज्य के एक अस्पताल के शवगृह में 17 शव पड़े मिले हैं। यह घटना इस बात को रेखांकित करती है कि कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से अमेरिका में दीर्घकालिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। न्यूयॉर्क सिटी से करीब 80 किलोमीटर दूर छोटे से कस्बे एंदोवर में पुलिस अधिकारियों को अज्ञात सूत्र से इस संबंध में जानकारी मिली थी जिसके बाद उन्होंने शव बरामद किए। ये शव एंदोवर सबएक्यूट और रिहेबिलिटेशन यूनिट से मिले हैं जो कि न्यूजर्सी के बड़े अस्पतालों में से एक है।

न्यूजर्सी बुरी तरह से कोरोना वायरस प्रकोप से प्रभावित है। टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अभी इन 17 लोगों की मौत की वजह की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन हाल ही में 68 लोगों की मौत अस्पताल में हुई थी जिनमें से 26 कोरोना वायरस से संक्रमित थे। हालांकि पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है कि उन्होंने कितने शव बरामद किए हैं।

एंदोवर पुलिस के फेसुबक पेज पर नर्सिंग होम के एक मालिक चेम सिनबाउन ने बयान में कहा कि शवगृह में सामान्य तौर पर चार शव ही रहते हैं और इतने कभी नहीं रहे। एंदोवर पुलिस प्रमुख एरिक डेनियल्सन ने सीएनएन को बताया कि स्पष्ट तौर पर कर्मचारियों के पास बेहद काम आ गया है और संभवत: कर्मचारियों की संख्या कम थी।

न्यूजर्सी के गवर्नर फिल मर्फी ने कहा कि इस घटना से वह गुस्से में हैं कि शव के ढेर लगने दिये गए। उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं। जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार अमेरिका में कोरोना वायरस के संक्रमण से 32,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और न्यूयॉर्क के बाद न्यूजर्सी सबसे प्रभावित राज्य है।

टॅग्स :अमेरिकाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा