लाइव न्यूज़ :

नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 166 नए मामले सामने आए, कुल संख्या 1500 के पार

By भाषा | Updated: June 1, 2020 06:12 IST

नेपाल में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 166 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 1,567 हो गई है। इस महामारी से आठ लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देनेपाल में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 166 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 1,567 हो गई है। इस महामारी से आठ लोगों की मौत हो चुकी है।नेपाल सरकार ने कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की अवधि 14 जून तक बढ़ा दी है और प्रभावित क्षेत्रों में सेना तैनात करने का निर्णय लिया है।

काठमांडू। देश में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 166 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 1,567 हो गई है। इस महामारी से आठ लोगों की मौत हो चुकी है। नेपाल सरकार ने कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की अवधि 14 जून तक बढ़ा दी है और प्रभावित क्षेत्रों में सेना तैनात करने का निर्णय लिया है।

नेपाल में शनिवार को कोविड-19 के एक दिन में रिकार्ड 189 नए मामले सामने आए थे। दो साल की बच्ची समेत दो और रोगियों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई जिससे मृतकों का आंकड़ा आठ पर पहुंच गया। बच्ची अपने परिजनों के साथ भारत से नेपाल पहुंची थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 35 वर्षीय जिस दूसरे मरीज की संक्रमण से मौत हुई है वह दलेख जिले में पृथक-वास में था। नेपाल में अभी 1340 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। देश में 69,582 पालीमर चेन रिएक्शन (पीसीआर) टेस्ट किए गए हैं।

देश में लॉकडाउन को बढ़ाये जाने पर फैसला लेने के लिए शनिवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इस बीच सरकार ने 30 जून तक सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन स्थगित रखने का भी फैसला किया। अभी चल रहे राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की अवधि दो जून को समाप्त होनी है। सरकार ने लॉकडाउन को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बुरी तरह से प्रभावित क्षेत्रों में सेना को तैनात करने का निर्णय लिया है। सरकार ने विदेश में फंसे नेपाली लोगों को प्राथमिकता के आधार पर स्वदेश लाने का भी निर्णय लिया।

टॅग्स :कोरोना वायरसनेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्वBalen Shah: रैपर, मेयर और प्रधानमंत्री, GenZ के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने बालेन शाह को पहुंचाया नेपाल के शीर्ष पद पर

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?