लाइव न्यूज़ :

म्यांमा में सेना की गोलाबारी से 160 घरों में लगी आग

By भाषा | Updated: October 30, 2021 20:23 IST

Open in App

बैंकॉक 30 अक्टूबर (एपी) स्थानीय मीडिया और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बताया कि पश्चिमोत्तर म्यांमा के एक कस्बे में कम से कम दो चर्चों सहित 160 से अधिक इमारतें सरकारी सैनिकों की गोलाबारी में लगी आग से नष्ट हो गईं।

चिन राज्य के थंतलांग शहर के कुछ हिस्सों में हुई यह बर्बादी म्यांमा की सैन्य-स्थापित सरकार और इसके विरोध में बलों के बीच चल रहे संघर्ष में अब तक का सबसे व्यापक विनाश प्रतीत हो रही है। सेना ने फरवरी में आंग सान सू ची की निर्वाचित सरकार से सत्ता हथिया ली थी लेकिन व्यापक विरोध को दबाने में नाकाम रही।

मानवाधिकार समूहों और संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने हाल ही में चेतावनी दी है कि सरकार देश के पश्चिमोत्तर में एक बड़े हमले की योजना बना रही है, जिसमें चिन राज्य के साथ ही मैगवे और सागिंग के क्षेत्र भी शामिल हैं। बीहड़ के इस इलाके के निवासियों को उनकी लड़ने की भावना के लिये जाना जाता है और उन्होंने हल्के हथियारों, शिकार में इस्तेमाल होने वाली बंदूकों और घरेलू हथियारों के जरिये सैन्य शासन का कड़ा मुकाबला किया है।

खबरों के मुताबिक, आग शुक्रवार तड़के शुरू हुई और रात तक इसपर काबू नहीं पाया जा सका हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है।

मानवीय सहायता एजेंसी ‘सेव द चिल्ड्रेन’ ने कहा कि उसका कार्यालय उन इमारतों में से एक में था जिन्हें “जानबूझकर आग लगा दी गई थी।”

एजेंसी ने कहा, “इस हिंसा से हुई तबाही पूरी तरह से बेमतलब है। इसने न केवल हमारे एक कार्यालय को नुकसान पहुंचाया है, बल्कि पूरे शहर और हजारों परिवारों व बच्चों के घरों को नष्ट करने का जोखिम भी खड़ा किया है।”

पूर्व में सरकारी सैनिकों के हमलों के मद्देनजर थंतलांग पहले ही काफी हद तक खाली हो चुका है।

इससे पहले 18 सितंबर को एक और गोलाबारी से आग लगने से डेढ़ दर्जन अन्य घर और एक होटल नष्ट हो गए थे। इतना ही नहीं आग बुझाने में मदद की कोशिश करने पर एक पादरी को गोली भी मार दी गई थी।

इसके बाद 10,000 से अधिक निवासी शहर से भाग गए, कुछ अस्थायी रूप से आस-पास के गांवों में रह रहे थे और अन्य भारत के मिजोरम राज्य में सीमापार आश्रय की तलाश में थे। माना जाता है कि शहर के बाहरी इलाके में एक अनाथालय की देखभाल में लगभग 20 कर्मचारी और बच्चे ही इसके शेष निवासी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना