लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में नौका पर आकाशीय बिजली गिरने से 16 बारातियों की मौत

By भाषा | Updated: August 4, 2021 22:50 IST

Open in App

(अनीसुर रहमान)

ढाका, चार अगस्त पश्चिमोत्तर बांग्लादेश में बुधवार को बारात लेकर जा रही एक नौका पर आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई।

यह घटना भारत की सीमा से लगे चांपाइनबाबगंज जिले के शिवगंज उप जिले में हुई। इसमें घायल हुए 12 व्यक्तियों में दूल्हा भी शामिल है।

मुख्य प्रशासनिक अधिकारी साकिब अल रब्बी ने शिवगंज में संवाददाताओं से कहा, ‘‘बारात लेकर जा रही नौका पर आकाशीय बिजली गिर गई जिससे इसमें सवार 16 व्यक्तियों की तत्काल ही मौत हो गई।’’

रब्बी ने कहा कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब बाराती अचानक गरज और चमक के साथ आयी मानसूनी बारिश से बचने के लिए एक आश्रय स्थल में शरण लेने के लिए नौका से एक-एक करके उतर रहे थे।

अधिकारी ने कहा कि इस घटना में दूल्हा बच गया, लेकिन वह 11 अन्य लोगों के साथ घायल हो गया। उन्होंने कहा कि घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब