लाइव न्यूज़ :

तुर्की में आए बवंडर से 16 लोग घायल

By भाषा | Updated: February 12, 2021 15:39 IST

Open in App

अंकारा, 12 फरवरी (एपी) तुर्की के एजियन तट स्थित कस्बे में आए बवंडर से काफी नुकसान पहुंचा है और इसमें 16 लोग घायल हुए हैं।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि यह बवंडर इज्मिर शहर से 90 किलोमीटर दूर स्थित चस्मी कस्बे से बृहस्पतिवार देर रात गुजरा जिसकी वजह से कई पेड़ उखड़ गए, घरों की छतें उड़ गईं एवं क्रेन गिर गए। बवंडर की वजह से सागर में कम से कम चार नौकाएं डूब गईं।

बवंडर की वजह से सबसे अधिक तबाही ‘समर विला’ के निर्माण स्थल पर देखने को मिली जहां क्रेन टूट गई एवं श्रमिकों को रहने के लिए रखे गए कंटेनर पलट गए।

सरकारी संवाद एजेंसी अनादोलु ने बताया कि 16 लोग घायल हुए हैं जिनमें से एक व्यक्ति को पैर टूटने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अनादोलु ने शहर के महापौर अकरम ओरान के हवाले से बताया, ‘‘धरती के स्वर्ग चस्मी ने गत रात नरक का अनुभव किया।’’

शक्तिशाली हवाओं और ओलों से पड़ोसी उर्ला शहर में भी भारी तबाही हुई है, सैकड़ों वाणिज्यिक ग्रीनहाउस क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा