लाइव न्यूज़ :

नेपाल में ऑक्सीजन की कमी से 16 कोविड मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: May 13, 2021 13:33 IST

Open in App

काठमांडू, 13 मई नेपाल में ऑक्सीजन की कमी की वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने कहा कि ऑक्सीजन की किल्लत की वजह से कोविड-19 से संक्रमित 16 मरीजों की हाल में मौत हो गई।

नेपाल में जानलेवा संक्रमण के 4,13,111 मामले आए हैं जबकि 4084 लोगों की मौत हुई है।

‘हिमालयन टाइम्स’ की खबर के मुताबिक, सरकार ने बुधवार को निजी अस्पतालों से कहा है कि वे ऑक्सीजन की मांग को पूरा करने के लिए 15 दिन में ऑक्सीजन संयंत्र लगवा लें।

फैसले के मुताबिक, 100 बिस्तरों से अधिक की क्षमता वाले सभी अस्पतालों को अपने ऑक्सीजन संयंत्र लगवाने होंगे और सरकार इस बाबत जरूरी सहयोग देगी।

स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय ने कहा कि सभी अस्पतालों की जिम्मेदारी है कि वे अपने स्वयं के ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करें।

मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ जोगेश्वर गौतम ने कहा, “ कई निजी अस्पतालों ने ऐसा नहीं किया है, हम कोविड रोगियों के लिए ऑक्सीजन की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए संयंत्र स्थापित करने में उनकी मदद करेंगे।”

सरकार ने अनुमान लगाया है कि ऑक्सीजन की मौजूदा मांग को पूरा करने के लिए करीब 15,000 ऑक्सीजन सिलेंडरों की जरूरत है। इसके विपरीत, देश में केवल लगभग 8,000 ऑक्सीजन सिलेंडर हैं।

महामारी से निपटने के लिए एक शीर्ष सरकारी निकाय कोविड -19 संकट प्रबंधन केंद्र ने बुधवार की बैठक में बताया गया कि जुलाई अंत तक देश को 50,000 ऑक्सीजन सिलेंडरों की आवश्यकता हो सकती है।

खबर के मुताबिक, बुधवार को काठमांडू घाटी के कुछ सरकारी अस्पतालों ने कहा कि उनके पास अब कोविड रोगियों के इलाज के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं है लेकिन उनके पास ऑक्सीजन भरने के लिए पर्याप्त सिलेंडर हैं।

‘माई रिपब्लिका’ ने बुधवार को खबर दी है कि काठमांडू घाटी में कम से कम 12 अस्पतालों ने ऑक्सीजन की कमी के कारण कोविड-19 रोगियों को भर्ती नहीं करने की घोषणा की है।

‘काठमांडू पोस्ट’ ने खबर दी है कि रुपन्देही जिला में ऑक्सीजन की कमी की वजह से तीन अस्पतालों में बुधवार को कोविड से संक्रमित कुल 16 मरीजों की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें