लाइव न्यूज़ :

गांधी की 150वीं जयंतीः गांधी ने दुनिया में एक अनमोल आध्यात्मिक विरासत छोड़ी है

By भाषा | Updated: September 30, 2019 19:14 IST

बीजिंग के प्रसिद्ध छाओयांग पार्क में 2005 में गांधी की मूर्ति लगाई गई, जिसे जानेमाने मूर्तिकार युआन जिकुन ने बनाया है। मूर्ति के लगने के बाद कम्युनिस्ट देश में गांधी के प्रशंसकों को उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए एक मौका मिल गया है। तब से बीजिंग में दो अक्तूबर ने विशेष महत्व ग्रहण कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देहर साल गांधी जयंती पर यह पार्क गांधी भजन और उनके उपदेशों से गूंज उठता है। गेंग ने गांधी के इन विचारों को याद किया कि ‘‘चीन और भारत एक साझा यात्रा में सुख और दुख को बांटने वाले सह यात्री हैं’’

चीन ने कहा है कि महात्मा गांधी ने न सिर्फ भारत के लोगों को प्रेरित किया बल्कि दुनिया में भी एक अनमोल आध्यात्मिक विरासत छोड़ी है और इसके साथ ही उनके प्रसिद्ध उद्धरण का उल्लेख किया कि ‘‘चीन और भारत एक साझा यात्रा में सुख और दुख को बांटने वाले सह यात्री हैं।’’

बीजिंग के प्रसिद्ध छाओयांग पार्क में 2005 में गांधी की मूर्ति लगाई गई, जिसे जानेमाने मूर्तिकार युआन जिकुन ने बनाया है। मूर्ति के लगने के बाद कम्युनिस्ट देश में गांधी के प्रशंसकों को उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए एक मौका मिल गया है। तब से बीजिंग में दो अक्तूबर ने विशेष महत्व ग्रहण कर लिया।

हर साल गांधी जयंती पर यह पार्क गांधी भजन और उनके उपदेशों से गूंज उठता है। चीन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘एक नेता और भारतीय राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन के अगुआ के रूप में गांधी ने भारत की आजादी में असाधारण योगदान दिया।’’

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा, ‘‘महात्मा के नाम से विख्यात, उनके आध्यात्म और कर्म ने न सिर्फ भारत के लोगों को प्रेरित किया, बल्कि दुनिया में भी एक अनमोल आध्यात्मिक विरासत छोड़ी है।’’ गेंग ने गांधी के इन विचारों को याद किया कि ‘‘चीन और भारत एक साझा यात्रा में सुख और दुख को बांटने वाले सह यात्री हैं’’ और कहा कि चीन भारत के साथ परस्पर राजनीतिक विश्वास और सहयोग बढ़ाना चाहता है।

गेंग ने कहा, ‘‘इस समय भारत और चीन दोनों ही राष्ट्रीय विकास की महत्वपूर्ण अवस्था में हैं। चीन परस्पर राजनीतिक भरोसे को बढ़ाने, व्यावहारिक सहयोग में बढ़ोतरी और राष्ट्रीय कायाकल्प के लिए भारत के साथ काम करने को तैयार है।’’ उन्होंने कहा कि चीन रणनीतिक संचार को मजबूत बनाने और चीन-भारत संबंधों को लगातार आगे बढ़ाने का इच्छुक है। उनकी टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग जल्द ही चेन्नई के पास मामल्लापुरम में मिलने वाले हैं। 

टॅग्स :चीनमहात्मा गाँधीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल