लाइव न्यूज़ :

इजराइल में शराब बनाने वाले 1,500 साल पुराने परिसर का पता चला

By भाषा | Updated: October 11, 2021 23:17 IST

Open in App

यावने (इजराइल), 11 अक्टूबर (एपी) इजराइली पुरातत्वविदों ने सोमवार को बताया कि उन्होंने शराब बनाने के एक बड़े प्राचीन परिसर का पता लगाया है जहां करीब 1,500 साल पहले शराब बनायी जाती थी।

उन्होंने बताया कि मध्य यावने शहर में इस परिसर में शराब बनाने के गोदामों को पता चला है। शराब का भंडार करने के लिए मिट्टी के बर्तन बनाने वाली भट्टियों और हजारों टुकड़े तथा सुराहियां भी मिली हैं।

इजराइल के पुरावशेष प्राधिकरण ने बताया कि यह खोज दिखाती है कि यावने बाइजेंटाइन साम्राज्य के दौरान शराब बनाने का बड़ा केंद्र हुआ करता था। शोधकर्ताओं का अनुमान है कि इस परिसर में एक साल में करीब 20 लाख लीटर शराब का उत्पादन होता होगा।

खुदाई के अभियान से जुड़े जॉन सेलिगमन ने कहा कि इस इलाके में बनी शराब को ‘‘गाजा’’ शराब के नाम से जाना जाता था और इसका पूरे क्षेत्र में निर्यात किया जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘यह मशहूर शराब थी, सफेद रंग की शराब और इसे मिस्र, तुर्की, यूनान और संभवत: दक्षिण इटली समेत भूमध्यसागर के आसपास के कई देशों में भेजा जाता था।’’

प्राधिकरण ने बताया कि तेल अवीव के दक्षिण में स्थित शहर यावने के विकास के तौर पर चल रही खुदाई के दौरान पिछले दो वर्षों में इस परिसर का पता चला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल