लाइव न्यूज़ :

पूर्वोत्तर अफगानिस्तान में बाढ़ के कारण 150 की मौत

By भाषा | Updated: July 29, 2021 20:09 IST

Open in App

काबुल 29 जुलाई (एपी) तालिबान ने कहा है कि अफगानिस्तान के पहाड़ी प्रांत नूरीस्तान में आई बाढ़ में 150 लोगों की मौत हो गई है। वहीं प्रांतीय सरकार ने तालिबान से अपील की है कि वह अपने कब्जे वाले क्षेत्र में बचाव दलों को जाने की इजाजत दे।

तालिबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि बुधवार शाम हुई भारी बारिश की वजह से अचानक सैलाब आ गया। एक बयान में मुजाहिद ने कहा कि तालिबान ने प्रभावित इलाकों में अपने बचाव कर्मियों को जाने का आदेश दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि तालिबान ने प्रभावित ग्रामीणों की मदद के लिए 50 लाख अफगानी (अफगानिस्तान की मुद्रा) खर्च करने का भी आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि परोपकारी संगठनों से भी लोगों की मदद के लिए कहा जा रहा है। साथ में लोगों से भी अपील की गई है कि वे मेरदेश में प्रभावित ग्रामीणों की मदद करें।

नूरीस्तान प्रांत की राजधानी परून पहुंची रिपोर्टों में कहा गया है कि मेरदेश में पानी भर गया है। यह गांव नूरीस्तान के कामदेश जिले में स्थित है जो पाकिस्तानी सरहद से ज्यादा दूर नहीं है। प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता मोहम्मद सैयद मोहम्मद ने कहा कि बाढ़ की वजह से कम से कम 100 घर प्रभावित हुए हैं।

मोहम्मद ने कहा कि उन्हे 60 लोगों की मौत की जानकारी मिली है लेकिन मृतकों की संख्या काफी ज्यादा हो सकती है।

नूरीस्तान एक पहाड़ी क्षेत्र है और प्रांत के बड़े हिस्से पर तालिबान का कब्जा है। मोहम्मद ने कहा कि बाढ़ की वजह से हजारों परिवारों को पड़ोसी कुनार क्षेत्र में पनाह लेनी पड़ी है।

देश की राजधानी काबुल में आपदा प्रबंधन मंत्रालय के प्रवक्ता अहमद शमीम आज़िमी ने कहा कि उनके पास कम से कम 100 लोगों के मारे जाने की सूचना है। उन्होंने कहा कि नूरीस्तान सरकार ने तालिबान से अपील की है कि वे बचाव दलों को अपने क्षेत्र में जाने की इजाजत दे।

तालिबान का करीब करीब आधे अफगानिस्तान पर कब्जा है। अमेरिका और नाटो सैनिकों की वापसी के ऐलान के बाद, तालिबान ने दर्जनों जिलों पर कब्जा कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा