लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान राष्ट्रपति चुनाव: पोलिंग स्टेशन पर वोटिंग के दौरान बम विस्फोट, 15 लोग घायल, तालिबान ने दी थी हमले की चेतावनी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 28, 2019 10:28 IST

तालिबान ने भी मतदान को लेकर लगातार धमकियां दी हैं। आतंकवादी संगठन ने चुनावी रैलियों और चुनावी दफ्तरों को निशाना बनाने के लिये आत्मघाती हमले किए।

Open in App
ठळक मुद्देदेश भर में 4,942 मतदान केंद्रों में प्रत्येक के बाहर सुरक्षा के तीन विशिष्ट घेरे बनाए गए हैं। अफगानिस्तान में करीब 96 लाख पंजीकृत मतदाता हैं

अफगानिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इस बीच हिंसाग्रस्त अफगान से बड़ी खबर आ रही है। दक्षिणी अफगानिस्तान में एक मतदान केन्द्र में विस्फोट में 15 लोग घायल हो गए हैं।

96 लाख मतदाता करेंगे वोटिंग

अफगानिस्तान में कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शनिवार सुबह शुरू हो गया। ‘इंडिपेंडेंट इलेक्शन कमीशन’ के प्रवक्ता जबी सदात ने ‘एएफपी’ से कहा, ‘‘ देशभर में मतदान शुरू हो गया है और हम खुश हैं कि मतदान केन्द्रों पर लोग अभी से वोट डालने के लिए पंक्तियों में खड़े हैं।’’

अफगानिस्तान में करीब 96 लाख पंजीकृत मतदाता हैं, लेकिन इनमें से कई लोगों ने 18 साल तक चले युद्ध के बाद किसी भी सरकार के यहां हालात बेहतर कर पाने की उम्मीद खो दी है। वहीं तालिबान ने भी मतदान को लेकर लगातार धमकियां दी हैं। आतंकवादी संगठन ने चुनावी रैलियों और चुनावी दफ्तरों को निशाना बनाने के लिये आत्मघाती हमले किए। जिनमें बड़ी संख्या में लोग मारे गए। इसको देखते हुए अफगान अधिकारियों ने सुरक्षा की पुख्ता तैयारियां की हैं।

गृह मंत्री मसूद अंदराबी ने कल शुक्रवार को चुनाव में सुरक्षा तैयारियों को रेखांकित करते हुए बताया था कि इसकी रूपरेखा तैयार करने में उन्हें आठ महीने का वक्त लगा। देश भर में 4,942 मतदान केंद्रों में प्रत्येक के बाहर सुरक्षा के तीन विशिष्ट घेरे बनाए गए हैं। पहले दो घेरों में पुलिसकर्मी और खुफिया अधिकारी रहेंगे। तीसरे और सबसे महत्वपूर्ण घेरे में अफगान राष्ट्रीय सेना के जवान तैनात हैं।

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानबम विस्फोटअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल